Close Menu
    What's Hot

    Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

    September 25, 2026

    मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

    September 25, 2026

    मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कार में खींचने की कोशिश; FIR के लिए 3 थानों के चक्कर | Crime

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हिसार में कांग्रेस में बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पद  से दिया इस्तीफा
    हरियाणा

    हिसार में कांग्रेस में बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पद  से दिया इस्तीफा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    विनोद सैनी

    हिसार. हरियाणा में कांग्रेस को झटका लगा है और हिसार के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गर्ग ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त को भेजा है. इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि वह सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहते हैं और पार्टी के काम को सक्रिय रूप से समय नहीं दे पाएंगे.

    हालांकि, पार्टी से जुड़े सूत्र इस्तीफे की वजह संगठन से नाराजगी को बता रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जब से बजरंग दास गर्ग को हिसार कांग्रेस का शहरी जिलाध्यक्ष बनाया गया था, तभी से वह संगठन को लेकर नाराज चल रहे थे और कई बार इस्तीफा देने की इच्छा जता चुके थे. बताया जा रहा है कि पहले उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया.

    बजरंग दास गर्ग की ओर से फिलहाल इस्तीफे को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, इस्तीफे से एक दिन पहले बजरंग दास गर्ग की पूर्व डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद हिसार के सियासी गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

    11 साल बनाए गए थे जिलाध्यक्ष

    उधर, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि उन्हें बजरंग दास गर्ग के इस्तीफे की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी हाईकमान फैसला करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को बजरंग दास गर्ग से बातचीत कर उनका इस्तीफा मंजूर नहीं करना चाहिए. गौर रहे कि कि हरियाणा कांग्रेस में करीब 11 साल बाद राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद जिला स्तर पर संगठन का गठन हुआ था. अगस्त 2025 में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी. ऐसे में शहरी जिलाध्यक्ष के पद से बजरंग दास गर्ग का इस्तीफा हिसार कांग्रेस के लिए अहम सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमृतसर में DC ऑफिस के बाहर किसानों और कर्मचारियों…
    Next Article We Women Want Conclave & Shakti Awards: दिल्ली में आज महिला सशक्तिकरण पर महामंथन, देश की कई हस्तियां करेंगी शिरकत | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

    September 25, 2026

    हरियाणा के हांसी में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

    September 25, 2026

    सीएम सैनी ने कनीपला को दी बड़ी सौगात, स्कूल के लिए 11 लाख और गांव के विकास को 21 लाख

    September 24, 2026

    पपीते के पत्ते का काढ़ा पीना पड़ सकता है भारी, प्लेटलेट्स बढ़ाने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

    September 24, 2026

    सिर्फ शौक नहीं फुल टाइम करियर भी है थिएटर, अंबाला के युवा कलाकार ने बताया कैसे मंच से शुरू होकर बनती है पहचान

    September 24, 2026

    गुरुग्राम में 6 साल से लिव इन में रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या, घर पर दोस्त के साथ देखने पर भड़क गया था आरोपी आकाश

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

    By अंकित कुमारSeptember 25, 2026

    शुक्रवार 25 सितंबर को देशभर में श्रद्धालु गणपति बप्पा का विसर्जन कर उन्हें विदाई देंगे.…

    मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

    September 25, 2026

    मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कार में खींचने की कोशिश; FIR के लिए 3 थानों के चक्कर | Crime

    September 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.