Close Menu
    What's Hot

    नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

    September 26, 2026

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

      September 26, 2026

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट
    हरियाणा

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 12, 2026No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Today Weather Live: मानसून देश में फिर सक्रिय हो गया है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से हालात खराब हो गई है. बुधवार को भी देश के कई हिस्सों में मानसून फिर अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है. कहीं मूसलाधार बारिश होगी तो कहीं तेज आंधी लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी. मौसम विभाग (IMD) ने 12 अगस्त को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा नजर राजस्थान और मध्य भारत के मौसम पर है, जहां कुछ इलाकों में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका है. दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार और झारखंड तक मौसम का मिजाज बदल सकता है. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के साथ तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. सबसे बड़ी चिंता सिर्फ बारिश नहीं, बल्कि बारिश के साथ आने वाली तेज हवा और अचानक बदलता मौसम है. यानी घर से निकलने से पहले आसमान देखकर फैसला करना बेहतर होगा.

    मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में स्थिति और ज्यादा गंभीर रह सकती है. यहां कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दूसरी ओर यूपी में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी चल सकती है. बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चलेगा. यानी मानसून की चाल एक बार फिर कई राज्यों में एक साथ बदलने वाली है.

    दिल्ली-NCR में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. (PTI)

    • IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भी कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में खास तौर पर भारी बारिश देखने को मिली. अब बुधवार को भी इन क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश को ताकत दे रहा है. इसके साथ ही मानसून टर्फ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है.
    • मौसम का दूसरा बड़ा फैक्टर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम है. IMD के अनुसार 12 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. अगर यह सिस्टम मजबूत रहता है, तो पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है. इसलिए बुधवार की बारिश को सिर्फ एक दिन का मौसम बदलाव मानना सही नहीं होगा. कई राज्यों में इसका असर आगे भी दिखाई दे सकता है.

    दिल्ली-NCR में बादल गरजेंगे, 40KM की हवा के साथ बारिश बढ़ाएगी परेशानी

    दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ सकता है. IMD ने भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवा के साथ जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में खुले इलाकों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी जरूरी होगी.

    यूपी में 80KM की आंधी का खतरा, कई जिलों में भारी बारिश

    उत्तर प्रदेश में बुधवार को बारिश के साथ तेज आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तेज हवा के कारण पेड़ और बिजली के ढांचे प्रभावित होने का खतरा भी रहेगा.

    बिहार में बारिश के साथ तेज झोंके, 70KM की हवा बढ़ाएगी मुश्किल

    बिहार के कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. गया, पटना, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में मौसम बिगड़ सकता है. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.

    झारखंड में 13 अगस्त तक बारिश-आंधी

    झारखंड में बुधवार और गुरुवार को मौसम सक्रिय रहेगा. पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और चतरा में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. तेज हवाओं की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश का यह दौर खेती के लिए राहत ला सकता है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और तेज हवा से परेशानी बढ़ सकती है.

    बंगाल में फिर सक्रिय मानसून, कोलकाता समेत कई जिलों में तेज बारिश

    पश्चिम बंगाल में 12 और 13 अगस्त को बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी मेदिनीपुर, पूर्वी मेदिनीपुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, बीरभूम और कालिम्पोंग में भारी बारिश का अलर्ट है. हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. शहर में बारिश के कारण उमस कम होगी, लेकिन तेज बारिश के दौरान सड़क यातायात और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है.

    राजस्थान में सबसे ज्यादा खतरा, पूर्वी हिस्से में बेहद भारी बारिश का अलर्ट

    राजस्थान बुधवार को मानसून की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले राज्यों में शामिल हो सकता है. बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है. खास बात यह है कि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश की आशंका जताई गई है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

    मध्य प्रदेश में फिर बरसेगा मानसून, पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश

    मध्य प्रदेश में भी बुधवार को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. पन्ना, नरसिंहपुर, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा और कटनी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर यहां खास तौर पर देखने को मिल सकता है.

    पंजाब-हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाएं, चंडीगढ़ भी अलर्ट पर

    • पंजाब में लुधियाना, पठानकोट, बरनाला, चंडीगढ़, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में खेतों से लेकर शहरों तक मौसम का असर दिखाई दे सकता है. तेज बारिश से जहां किसानों को राहत मिल सकती है, वहीं शहरों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आ सकती है.
    • हरियाणा के साथ पंजाब में भी बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगे इलाकों में भी मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है. तेज हवाओं के बीच लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और कमजोर होर्डिंग के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है. मौसम की तेजी को देखते हुए अगले कुछ घंटों में स्थानीय स्तर पर हालात बदल सकते हैं.
    लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. (PTI)

    पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ेगा, उत्तराखंड से कश्मीर तक बारिश-आंधी

    • उत्तराखंड में नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक तेज बहाव वाली धाराओं का खतरा बढ़ सकता है.
    • हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 17 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पहाड़ी सड़कों पर सफर करने वालों के लिए मौसम की यह करवट खास सावधानी मांगती है.
    • जम्मू-कश्मीर में पुंछ, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और सांबा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति बन सकती है.

    दक्षिण भारत में भी बारिश का असर, तमिलनाडु में गरज-चमक का अलर्ट

    दक्षिण भारत में भी मानसून पूरी तरह शांत नहीं है. तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है. तटीय इलाकों में निचले वायुमंडल में बना टर्फ बारिश के लिए अनुकूल स्थिति तैयार कर रहा है. पश्चिमी घाट और उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर दिन के समय मध्यम बारिश हो सकती है. यह गतिविधि 16 अगस्त तक जारी रह सकती है. मुंबई में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है.


    babita phogat news 1200x900

    बुधवार को सबसे ज्यादा भारी बारिश कहां हो सकती है?

    IMD के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में बारिश का सबसे ज्यादा असर रह सकता है. यहां कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और ओडिशा में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

    90KM तक की आंधी का अलर्ट किन इलाकों के लिए चिंता बढ़ा रहा है?

    अलग-अलग राज्यों में हवा की रफ्तार अलग रह सकती है. यूपी में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा चलने का अनुमान है. बिहार और झारखंड में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवा चल सकती है. अन्य इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के झोंके परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसलिए पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी रखना बेहतर होगा.

    इतनी बारिश के पीछे मौसम सिस्टम क्या है?

    उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश को ताकत दे रहा है. इसके अलावा मानसून टर्फ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है. 12 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs SL Test: पिछली बार गॉल टेस्ट में क्या हुआ था? भारत या श्रीलंका किसे मिली थी जीत, 2 भारतीयों का शतक और पहाड़ जैसा स्कोर | Sports
    Next Article IMD Weather Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित, कचरा संग्रहण होगा बेहतर

    September 26, 2026

    UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

    September 25, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

    September 25, 2026

    ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

    By अंकित कुमारSeptember 26, 2026

    Nagaland News: नागालैंड में जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत…

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

    September 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.