Close Menu
    What's Hot

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026

    कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

    June 22, 2026

    ‘दादी, मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी’, स्टेज पर भावुक हुईं जनाई भोसले

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026

      तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

      June 21, 2026

      पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi News: अमित शाह ने “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान का शुभारम्भ किया, देश के हर गांव से आने वाली मिट्टी एवं पौधों से दिल्ली में बनेगी अमृत वाटिका
    Breaking News

    Delhi News: अमित शाह ने “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान का शुभारम्भ किया, देश के हर गांव से आने वाली मिट्टी एवं पौधों से दिल्ली में बनेगी अमृत वाटिका

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi: भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए ‘मेरी माटी-मेरा देश” नामक अभियान का शुभारम्भ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में किया I इस अवसर पर देश के विभिन्न नगरों में आयोजित की जा रही क्रांतितीर्थ श्रृंखला की टीम ने गृह मंत्री शाह को एक कलश भी भेंट किया .कलश में क्रांतितीर्थ श्रृंखला के अंतर्गत देश में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान वीर बलिदानियों की जन्मभूमि से एकत्र की गयी मिट्टी को रखा गया है, जोकि दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में समर्पित की जाएगी .

    आल इंडिया रेडियो के सभागार रंग भवन में आयोजित “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान के शुभारम्भ अवसर पर केन्दीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर, सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) की सचिव अमृता शिल्पी के अलावा कई सांसद मौजूद थे .

    देश के लिए अपनी जिंदगी को बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को संगीतमय श्रद्धांजलि से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में दिए अपने स्वागत भाषण केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान का उद्देश्य भारत के समृद्ध इतिहास से जनता को जोड़ने का कार्य करेगा . साथ ही यह अभियान आम जनता को वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अग्रसर करेगा .

    “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान का शुभारम्भ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भविष्य का समय ‘अमृतकाल’ का है . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत जुलाई माह में इस अभियान की घोषणा करते हुए शहीद बहादुरों के सम्मान के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐसा अभियान प्रारम्भ करने का आह्वाहन किया था . अमृत काल में भारत ने बहुत समय के बाद यह पल देखा होगा, जिसमें ऐसा कोई भी घर ऐसा नहीं बचा था, जिसपर तिरंगा न दिखा होगा . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार पिछले 75 साल तक हमने कई सिद्धियां प्राप्त की . हम चंद्रमा पर भी पहुंच गए और अब सूर्य की कक्षा में भी पहुंच जाएंगे, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है . एक लंबी गुलामी के कालखंड और हजारों सेनानियों के बलिदान से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 75 साल का पुरुषार्थ और विगत दस वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी मोदी के नेतृत्व में भारत के जन-जन को महान भारत की रचना से जोड़ने का पुरुषार्थ तभी सफल होगा, जब महान भारत की रचना होगी. 

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की एक नई दृष्टि दी है . उन्होंने (स्वतंत्रता सेनानियों) ने देश के लिए बलिदान दिया और विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी को योगदान देना होगा . 

    “मेरी माटी-मेरा अभियान” अभियान के शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विख्यात संगीतकार विक्रम घोष द्वारा रचित “मेरे देश की मिट्टी” गीत को भी राष्ट्र को समर्पित किया. गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पांच जोन के प्रतिनिधियों को मिट्टी के अमृत कलश भेंट किए. यह पांच कलश देश के सभी नगरों में भेजे जाएंगे, जहां हर गांव से एकत्र की गयी मिट्टी को जमा किया जाएगा. बाद में देश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर यह सभी कलश ‘अमृत कलश यात्रा’ के माध्यम से राजधानी दिल्ली लाए जाएंगे . 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, जो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleParliament Special Session: 18 से 22 सितंबर के बीच केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, जल्द लोकसभा चुनाव की तैयारी?
    Next Article Hayes,UK News: 9वीं यूके नेशनल गतका चैंपियनशिप हेस, लंदन में सफलतापूर्वक संपन्न, वार्षिक गतका प्रतियोगिताओं में यूके की 15 टीमों ने भाग लिया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026

    हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

    June 22, 2026

    तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    June 21, 2026

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    By अंकित कुमारJune 22, 2026

    India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता दो दिवसीय…

    कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

    June 22, 2026

    ‘दादी, मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी’, स्टेज पर भावुक हुईं जनाई भोसले

    June 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.