Close Menu
    What's Hot

    17kg घटाया वजन, बरसाए रन, चयनकर्ताओं ने टेस्ट में नहीं दिया मौका तो इंस्टाग्राम पर धोनी के चहेते ने खोला मोर्चा | Sports

    August 7, 2026

    Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी

    August 7, 2026

    ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
    Breaking News

    ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mohammad Junaid: अग्नि ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें खुद भी ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने नापसंद और अनुचित बताया
    Mohammad Junaid: अग्नि ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें खुद भी ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने नापसंद और अनुचित बताया

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान मुफ्त खाना बांटने पर चर्चा में आए थे मोहम्मद जुनैद
    Mohammad Junaid, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नीट में गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’(सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल रहीं ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा अग्नि ने मुफ्त खाना बांटने वाले मोहम्मद जुनैद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जुनैद पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    जुनैद जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक जाने-पहचाने वॉलंटियर के तौर पर सामने आए थे और अक्सर प्रदर्शनकारियों के बीच खाना बांटते हुए देखे जाते थे। अग्नि भी दूसरे वॉलंटियर्स के साथ साफ-सफाई और विरोध-प्रदर्शन के प्रबंधन के काम में लगे हुए थी।

    दावा जुनैद दिल्ली छोड़कर झारखंड चला गया

    अग्नि ने बताया कि उन्होंने 4 अगस्त को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर जारी एक सार्वजनिक बयान में उन्होंने दावा किया कि शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद ही जुनैद दिल्ली छोड़कर झारखंड चला गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आवाज उठाने से दूसरी महिलाओं को भी गलत व्यवहार की शिकायत करने और न्याय पाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

    अग्नि ने वॉलंटियर के तौर पर किया था काम

    पुलिस को दी शिकायत में अग्नि ने बताया कि जंतर-मंतर पर हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने वेस्ट मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों समेत विरोध-प्रदर्शन के प्रबंधन में वॉलंटियर के तौर पर काम किया।

    कई महिला वॉलंटियर्स के साथ अनुचित व्यवहार किया

    उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने जुनैद को कई महिला वॉलंटियर्स और प्रतिभागियों के साथ बहुत ज्यादा दोस्ताना और अनुचित व्यवहार करते देखा, जिससे वे असहज महसूस कर रही थीं। अग्नि ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें खुद भी ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने नापसंद और अनुचित बताया। विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के लिए असुरक्षित और असहज माहौल पैदा किया।

    अभिजीत दिपके को भी दी जानकारी

    अग्नि ने बताया कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन के आयोजक अभिजीत दिपके को जुनैद के व्यवहार के बारे में बताया और इसके बाद महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए 11 जुलाई को जुनैद से विरोध प्रदर्शन वाली जगह छोड़ने को कहा।

    सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का अनुरोध

    उन्होंने अधिकारियों से जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन वाली जगह का सीसीटीवी फुटेज हासिल करने और उसे सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि हो सकता है कि यह घटना वहां लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हो।

    जुनैद ने अग्नि से माफी मांगी

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद, जुनैद ने कथित तौर पर अग्नि से संपर्क किया और अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। उनका दावा है कि बातचीत के दौरान उसने माना कि उसका व्यवहार गलत था और माफी मांगी।

    मेरे पास बातचीत की आॅडियो रिकॉर्डिंग

    अग्नि का यह भी कहना है कि उनके पास बातचीत की आॅडियो रिकॉर्डिंग है और वह सबूत के तौर पर जांच अधिकारी को ओरिजिनल रिकॉर्डिंग देने के लिए तैयार हैं।

    दिपके ने जुनैद से विरोध प्रदर्शन वाली जगह छोड़ने को कहा था

    जुनैद के खिलाफ इस तरह के गलत व्यवहार की शिकायत पहली बार नहीं हुई थी। जुलाई में, जब विरोध प्रदर्शन अपने चरम पर था, तब अग्नि और लाइबा समेत कुछ महिला वॉलंटियर्स ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके से शिकायत की थी कि जुनैद उन्हें गलत मैसेज भेज रहा है। इसके बाद, दिपके ने जुनैद से विरोध प्रदर्शन वाली जगह छोड़ने को कहा। दिपके ने उस समय इन लड़कियों से कहा था कि वे अपनी मर्ज़ी से कानूनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

    पुलिस से अभिजीत दिपके का बयान दर्ज करने की मांग

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अग्नि ने विरोध प्रदर्शन के आयोजक अभिजीत दिपके को जुनैद के व्यवहार के बारे में बताया था और दूसरी महिलाओं ने भी इसी तरह की चिंताओं के साथ आयोजन टीम के सदस्यों से संपर्क किया था। उन्होंने पुलिस से दिपके का बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है, क्योंकि उनके पास विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोपों से जुड़ी जानकारी हो सकती है।

    सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही थी

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब अग्नि ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस घटना के बारे में सबके सामने बात की, तो जुनैद के एक साथी ने कथित तौर पर कहा था कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। अग्नि का दावा है कि ऐसी कोई माफी नहीं मांगी गई।

    ये भी पढ़ें: 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले की फाइल बंद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखरी याचिका

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSchools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट
    Next Article Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      17kg घटाया वजन, बरसाए रन, चयनकर्ताओं ने टेस्ट में नहीं दिया मौका तो इंस्टाग्राम पर धोनी के चहेते ने खोला मोर्चा | Sports

      By परवेश चौहानAugust 7, 2026

      सरफराज खान का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल नई दिल्ली. घरेलू क्रिकेट में रनों का…

      Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.