Close Menu
    What's Hot

    AAP नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश की निंदा की

    August 14, 2026

    महंगे कच्चे तेल और IT में कमजोरी का दिखा बाजार पर असर, गिरावट के साथ खुला स्टॉक मार्केट

    August 14, 2026

    फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

      August 14, 2026

      IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

      August 14, 2026

      अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

      August 14, 2026

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026

      एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य

      August 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस
    Breaking News

    फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए अब बार-बार बाजू पर मशीन का पट्टा कसने की जरूरत नहीं पड़ेगी. IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया उपकरण तैयार किया है, जो केवल सांस छोड़ने से ब्लड प्रेशर का अनुमान लगा सकता है. इस तकनीक को ‘वोकप्रेसनेट’ (Vocpressnet) नाम दिया गया है.

    सांस के जरिए कैसे होगी जांच?

    जब कोई व्यक्ति सांस छोड़ता है तो उसमें कई तरह के वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) मौजूद होते हैं. ये शरीर में होने वाली अलग-अलग जैविक प्रक्रियाओं से जुड़े होते हैं. वैज्ञानिकों ने इसी आधार पर ये तकनीक विकसित की है. डिवाइस सांस में मौजूद इन तत्वों को चेक करता है. इसके बाद मरीज की उम्र, लिंग और हार्ट रेट जैसी जानकारी को भी ध्यान में रखा जाता है. एआई और मशीन लर्निंग की मदद से इन आंकड़ों का विश्लेषण करके ब्लड प्रेशर का अनुमान लगाया जाता है.

    नार्मल बीपी मशीन से अलग है

    अभी ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए आमतौर पर बाजू पर कफ बांधने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जाता है. इससे कुछ लोगों को असहजता महसूस होती है. इसके अलावा हाथ या उंगली की हलचल से कुछ स्थितियों में रीडिंग प्रभावित हो सकती है. वोकप्रेसनेट में कफ की जरूरत नहीं होती. वैज्ञानिकों के अनुसार ये नॉन-इनवेसिव तकनीक है और शरीर की हलचल से होने वाली रुकावटों को कम करने के लिए डिजाइन की गई है.

    परीक्षण में मिली अच्छी सटीकता

    टेस्ट के दौरान इस तकनीक ने सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर के लिए 7.99 mmHg और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर के लिए 5.21 mmHg की सटीकता दर्ज की. हालांकि, ये तकनीक अभी शोध और विकास के चरण में है और इसे आम मरीजों के लिए पारंपरिक ब्लड प्रेशर जांच का ऑप्शन मानने से पहले आगे के परीक्षण जरूरी होंगे.

    IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर की पहल

    इस तकनीक को IIT मंडी के प्रोफेसर डॉ. वरुण दत्त, डॉ. अर्णव भावसार और शोधार्थियों ऋतिक शर्मा, शिवानी शर्मा व यशवंत कुमार ने AIIMS बिलासपुर के डॉ. विक्रांत कंवर और डॉ. भूपेंद्र कुमार के साथ मिलकर विकसित किया है. इस शोध को IEEE Access में पब्लिश किया गया है. टीम ने मलेशिया में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी इस तकनीक को प्रस्तुत किया. संस्थान की ओर से इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया जा चुका है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलवल में 5KM तिरंगा यात्रा, खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
    Next Article महंगे कच्चे तेल और IT में कमजोरी का दिखा बाजार पर असर, गिरावट के साथ खुला स्टॉक मार्केट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

      August 14, 2026

      अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

      August 14, 2026

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026

      एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य

      August 13, 2026

      आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

      August 13, 2026

      हिमाचल में डॉ. राजेंद्र कंवर ने दान की 80 करोड़ की संपत्ति

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश की निंदा की

      By श्वेता चौहानAugust 14, 2026

      पन्नू ने कहा, गुरुद्वारा साहिब में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, धार्मिक स्थानों…

      महंगे कच्चे तेल और IT में कमजोरी का दिखा बाजार पर असर, गिरावट के साथ खुला स्टॉक मार्केट

      August 14, 2026

      फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

      August 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.