Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में कई मेन स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई. धमकी की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गए और एहतियात के तौर पर कई जगहों पर जांच शुरू की गई.
Red Fort से IGI Airport तक मिली धमकी
रिपोर्ट के मुताबिक, Red Fort और Indira Gandhi International Airport (IGI) के Terminal 3 समेत दिल्ली के कई संवेदनशील और मेन स्थानों को धमकी दी गई. इसके अलावा Jam Nagar House, Jhandewalan Building, Delhi High Court, MB Saket Office/DM Office और Delhi Cantonment के SDM Office को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है.
Delhi High Court को भी मिली धमकी
इसी बीच Delhi High Court को भी बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. रिपोर्ट के अनुसार, हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई थी. ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में ’30 MB Blast at the Delhi High Court’ लिखा था और इसमें दोपहर 2:11 बजे धमाके की बात कही गई थी.
Delhi High Court Bar Association के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुणाल मल्होत्रा ने इसे प्रथम दृष्टया फर्जी धमकी बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी सावधानियां बरती गई हैं और आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
Independence Day से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
15 अगस्त को देखते हुए पहले से ही दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों और आने-जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है. भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और उन जगहों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है.

