Close Menu
    What's Hot

    Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

    November 14, 2026

    ‘बिहार में काम-धंधा होता तो हम ट्रेन में धक्का क्यों खाते?’, छठ महापर्व पर घर जा रहे यात्रियों का छलका दर्द

    November 14, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, AQI 500 के करीब पहुंचा; कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली | Delhi

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर CM बनने का आशीर्वाद मिला
    पंजाब

    केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर CM बनने का आशीर्वाद मिला

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    लुधियाना : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुधियाना में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के साथ भगवान शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिला है। भगवंत सिंह मान के करिश्माई नेतृत्व पर पंजाब की जनता का भरोसा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही है। सनातन धर्म के लिए आजतक कभी इतना काम नहीं हुआ, जितना भगवंत मान सरकार ने किया। यही कारण है कि राज्य के 23 शहरों में हो रहा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    भजन संध्या को सुनने उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन माताओं-बहनों के फोन में पैसे आने के मैसेज आ गए हैं, वे बहुत खुश हैं। जिनके पास अभी मैसेज नहीं आए हैं, उनके खाते में भी बहुत जल्द पैसे आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक गरीब परिवार की बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। उसने अपने पिता से हेयर ड्रायर मांगा, लेकिन पिता के पास पैसे नहीं थे। उसी वक्त उसके खाते में भगवंत मान सरकार की तरफ से पैसे आ गए और वह अपने पैसों से हेयर ड्रायर ले आई। इस योजना से माताएं, बहनें और बच्चियां बहुत खुश हैं। इसके अलावा, पंजाब में अब लोगों का बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है। लोग भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनाना चाहते हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का बहुत शानदार आयोजन किया है। पंजाब के 23 शहरों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है और बड़ी तादात में लोग कैलाश खेर के साथ भजन गाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अभी तक केवल दो रूट होते थे। पहले रूट पर तीर्थयात्री दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और वाघा बॉर्डर जाते थे, जबकि दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी जाते थे। अब सरकार ने इसमें खाटू श्याम-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के तीन नए रूट और जोड़ दिए हैं। तीर्थयात्रियों का आना- जाना, खाना-पीना और रहना सब कुछ बिल्कुल फ्री है। एसी लग्जरी बसों से यात्रा करवाई जाती है और एसी होटलों में रुकने का शानदार इंतजाम किया जाता है। सनातन के लिए आज तक किसी भी सरकार या पार्टी ने इतना काम नहीं किया है।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पटियाला स्थित माता काली मंदिर की बहुत मान्यता है। वहां जो मांगो, वह मिलता है। भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके उस मंदिर का पुनर्विकास कर रहे हैं, जो 10 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद भक्त मंदिर में एक बार माथा टेकने जरूर जाएं। इसके अलावा, पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘हमारे राम’ नामक शानदार नाटक भी करवा रही है। जिसने भी यह नाटक देखा है, उसे यकीन नहीं होता कि भगवान राम का ऐसा नाटक भी हो सकता है। जल्द ही यह नाटक लुधियाना में भी आएगा, जिसकी टिकटें बिल्कुल फ्री हैं। दिल्ली में इस नाटक की टिकट 8,000 रुपए की थी, लेकिन भगवंत मान ने इसे पंजाब के लोगों के लिए फ्री कर दिया है। सनातन के लिए जितना काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National
    Next Article 15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      रक्षा और एयरोस्पेस बनेंगे पंजाब के उद्योगों की नई उड़ान

      November 13, 2026

      हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की

      November 13, 2026

      स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर

      November 13, 2026

      मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती

      November 13, 2026

      CM नायब सैनी बोले- कांग्रेस और AAP ने पंजाब के

      November 13, 2026

      पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

      November 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      By अंकित कुमारNovember 14, 2026

      वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सभी सेवाएं बहाल हो गई हैं। Microsoft Global Outage…

      ‘बिहार में काम-धंधा होता तो हम ट्रेन में धक्का क्यों खाते?’, छठ महापर्व पर घर जा रहे यात्रियों का छलका दर्द

      November 14, 2026

      Delhi Air Quality: दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, AQI 500 के करीब पहुंचा; कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली | Delhi

      November 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.