Close Menu
    What's Hot

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार, चार महीने के उच्चतम स्तर पर

    August 15, 2026

    15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports

    August 15, 2026

    केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर CM बनने का आशीर्वाद मिला

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026

      ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

      August 14, 2026

      भारत को 10 महीने पहले ही मिली आजादी, जानें, क्यों चुनी गई 15 अगस्त की तारीख?

      August 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports
    खेल

    15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    भारत का 15 अगस्त पर खेले मैच का रिकॉर्ड

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त पर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीम इंडिया ने अब तक कितने टेस्ट और वनडे मुकाबले खेले उसमें नतीजा कैसा रहा ये सवाल हर फैन के मन में उठता है. चलिए हम आपको इन सवालों के जवाब दिए देते हैं. कई बार भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा जबकि बड़ी जीत भी मिली है.

    टीम इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना पहला मैच 1952 में खेला था. टेस्ट पांच मैचों की सीरीज का यह चौथा मुकाबला था. 14 अगस्त से 19 अगस्त के बीच इस मैच को खेला गया था. ओवल में खेला गया यह टेस्ट मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका था. इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 6 विकेट पर 326 रन बनाकर घोषित की थी. विजय हजारे की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम पहली पारी में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

    साल 2001 में 14 अगस्त को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू हुआ था. गाले में श्रीलंका के खिलाफ सौरव गांगुली की कप्तानी में खेलने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 187 रन ही बना पाई थी. मेजबान टीम ने सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा की सेंचुरी के दम पर 362 रन बनाकर 175 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में उतरी टीम इंडिया महज 180 रन पर ही सिमट गई. श्रीलंका के सामने जीत के लिए महज 6 रन का लक्ष्य था. बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की.

    इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 अगस्त 2014 शुरू हुआ था. भारतीय टीम का सामना लंदन के ओवल मैदान पर मेजबान टीम से हुआ. पहली पारी में पूरी टीम इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे महज 148 रन पर ढेर हो गई. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अकेले डटकर खेलते रहे और 82 रन की पारी खेली. जवाब में जो रूट के 149 रन की पारी के दम पर टीम ने 486 रन बना डाले. भारतीय टीम दूसरी पारी में भी सिर्फ 94 रन बना सकी और उसे पारी और 244 रन से हार झेलनी पड़ी.

    श्रीलंका के खिलाफ गॉल में भारतीय टीम 15 अगस्त 2015 को भी खेलने उतरी थी. 12 अगस्त को यह मुकाबला शुरू हुआ था और 15 को मुकाबला भारत की हार पर खत्म हुआ. श्रीलंका को पहली पारी में 183 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने 375 रन बनाकर 192 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 367 रन बना डाले और भारत के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा. जीत आसान लग रही थी लेकिन पूरी भारतीय टीम 112 रन पर ही ढेर हो गई.

    15 अगस्त के दिन भारत को पहली जीत 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में मिली. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया. इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और भारत की जीत के हीरो रहे.

    15 अगस्त को भारत का आखिरी यादगार मुकाबला 2021 में लॉर्ड्स टेस्ट के रूप में आया. भारत ने इंग्लैंड को 151 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की 70 रन की साझेदारी ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल बोले- पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर CM बनने का आशीर्वाद मिला
    Next Article भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार, चार महीने के उच्चतम स्तर पर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports

      August 13, 2026

      विकेटकीपर की टेस्ट टीम में जगह पर संकट, सरफराज खान की वजह मामला हुआ गंभीर, श्रीलंका में एसिड टेस्ट | Sports

      August 13, 2026

      केकेआर ने पोस्ट किया हार्दिक पंड्या का वीडियो, क्या IPL डील हो गई डन! Wait for it से मची खलबली | Sports

      August 13, 2026

      टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार से छीन सकता है DSP पद, बिहार सरकार ने रखी शर्तें, अगले 5 साल तक… | State

      August 13, 2026

      1489 रन 4 शतक, 1 ट्रिपल सेंचुरी और एक डबल हंड्रेड…भारत-श्रीलंका टेस्ट में बना ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन | Sports

      August 13, 2026

      1 बांग्लादेशी बॉलर ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस नहस, सबसे छोटे स्कोर पर सिमटी, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड | Sports

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार, चार महीने के उच्चतम स्तर पर

      By परवेश चौहानAugust 15, 2026

      भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सात अगस्त को चार महीने के उच्च स्तर 707 अरब…

      15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports

      August 15, 2026

      केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर CM बनने का आशीर्वाद मिला

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.