Close Menu
    What's Hot

    कल से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम

    August 15, 2026

    CM सैनी ने हांसी में फहराया तिरंगा, जवानों को किया नमन; वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात

    August 15, 2026

    भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कल से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम

      August 15, 2026

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया
    खेल

    भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Hockey World Cup 2026: भारत ने अब तक सिर्फ एक बार, 1975 में, हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
    Hockey World Cup 2026: भारत ने अब तक सिर्फ एक बार, 1975 में, हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

    कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे
    Hockey World Cup 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन में खेले गए पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि संजय ने भी एक गोल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम का अगला मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

    भारतीय डिफेंस ने वेल्स के कई हमलों को रोका

    मैच की शुरूआत में दोनों टीमों ने आक्रामक हॉकी खेलने की कोशिश की। भारत को 8वें मिनट में सफलता मिली, जब संजय ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरूआती बढ़त मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने वेल्स पर दबाव बनाए रखा।

    इसके कुछ ही मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। उन्होंने 11वें मिनट में यह गोल किया। इसके बाद वेल्स ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कई हमलों को रोक दिया।

    वेल्स ने आखिरी क्वार्टर में किया एक गोल

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। हरमनप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।

    इसके साथ ही उन्होंने अपना दूसरा गोल पूरा किया और भारत 3-0 से आगे हो गया। वेल्स ने आखिरी क्वार्टर में वापसी की कोशिश करते हुए 56वें मिनट में सैम वेल्श के जरिए एक गोल किया। हालांकि, इसके बाद भारतीय डिफेंस ने कोई और मौका नहीं दिया और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।

    सिर्फ एक बार ही हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाया है भारत

    भारत ने अब तक सिर्फ एक बार, 1975 में, हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यही एकमात्र मौका था जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। इसके अलावा भारत सिर्फ तीन बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचा है। कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत ने तीन अंक हासिल कर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत जीत से की है। अब टीम की कोशिश अगले मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports
    Next Article CM सैनी ने हांसी में फहराया तिरंगा, जवानों को किया नमन; वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports

      August 15, 2026

      IND vs SL 1st Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, 600वें टेस्ट में उतरी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग XI | Cricket

      August 15, 2026

      15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports

      August 15, 2026

      गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports

      August 13, 2026

      विकेटकीपर की टेस्ट टीम में जगह पर संकट, सरफराज खान की वजह मामला हुआ गंभीर, श्रीलंका में एसिड टेस्ट | Sports

      August 13, 2026

      केकेआर ने पोस्ट किया हार्दिक पंड्या का वीडियो, क्या IPL डील हो गई डन! Wait for it से मची खलबली | Sports

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम

      By अंकित कुमारAugust 15, 2026

      LPG e-KYC: ई-केवाईसी कराने के बाद ही सिलिंडर की बुकिंग की जा सकेगी। ई-केवाईसी के…

      CM सैनी ने हांसी में फहराया तिरंगा, जवानों को किया नमन; वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात

      August 15, 2026

      भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.