नई दिल्ली. भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के एक बार फिर से शर्मसार होना पड़ा. शनिवार को अंडर 19 एशिया कप फाइनल में खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. सांसे रोक देने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने जीत का जश्न मनाया.
रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी. मोहित उलवा ने चौका लगाकर पाकिस्तान के जीत का सपना तोड़ दिया. इस शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न जख्म पर नमक छिड़कने वाला था.
India Wins #INDvsPAK #U19AsiaCup #AsiaCupU19Final https://t.co/8JPisHSkxl
— News Tank (@NewsTankX) November 14, 2026
मोहित तो चौका लगाने के बाद जिस तरह का अग्रेशन दिखाया वो सिर्फ जीत का जश्न नहीं बल्कि पिछली हार का दर्द था. जीत मिलते ही भारतीय युवा खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े. पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने जोरदार तरीके से जश्न मनाने लगे. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने की औपचारिकता भी देखने को नहीं मिली. कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी जब मैदान छोड़कर जा रहे थे. भारतीय टीम के दो खिलाड़ी उनके पीछे दौड़ते और गुस्से में इशारे करते नजर आए. खिलाड़ी इतने आक्रामक हो रहे थे कि कोच ने बीच में आकर उन्हें रोक लिया.
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌
The celebrations begin after a victory for the ages 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna https://t.co/LJReUoeQ0r
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के मुकाबलों की तरह यह मैच भी काफी तनावपूर्ण रहा. पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी नजरें, आक्रामक हावभाव नजर आए. खिलाड़ी एक-दूसरे पर तंज कसते भी दिखे. बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग चोट के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान फील्डिंग के समय एक थ्रो उनके चोटिल हाथ पर जा लगा. इसके बाद देर से ही सही, माफी भी मांगी गई. मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बढ़ता तनाव आखिरकार भारत की जीत के बाद मैदान पर नजर आया.
पाकिस्तान ने बनाए थे 337 रन
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने 107 रन की शतकीय पारी खेली. अब्दुल कादिर ने 80 रन बनाए. कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 63 गेंद पर 60 रन बनाए. भारत की ओर से काव्या पटेल सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.
5️⃣ Innings
3️⃣6️⃣1️⃣ Runs
9️⃣0️⃣. 2️⃣5️⃣ Average
1️⃣ Hundred and 3️⃣ FiftiesAaryavir Sehwag is adjudged the Player of the Tournament for his incredible effort with the bat 💥
#MensU19AsiaCup https://t.co/sUJq8bNsdD
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
लड़खड़ाने के बाद भारत ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने संभाला. उन्होंने 101 गेंद पर 80 रन की शानदार पारी खेली. चोटिल हाथ के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंद पर 58 रन बनाए. पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों और शानदार फील्डिंग के चलते भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई. लगातार विकेट गिरने लगे और टीम 217 रन तक छह विकेट गंवा चुकी थी. ऐसा लग रहा था कि मुकाबला भारत के हाथ से निकल जाएगा लेकिन मनल चौहान ने 32 गेंद पर 47 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की उम्मीदें कायम रखीं. चौहान के 309 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी. ऐसे में मोहित उलवा ने आखिरी गेंद तक मैच को पहुंचाया और चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिला दी.

