Close Menu
    What's Hot

    79 बॉल 174 रन …सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार वापसी, तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत | Sports

    November 14, 2026

    ‘पंजाब डिमांड्स जस्टिस’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि…

    November 14, 2026

    किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»79 बॉल 174 रन …सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार वापसी, तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत | Sports
    खेल

    79 बॉल 174 रन …सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार वापसी, तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जोरदार वापसी की है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया. लंबे समय से नेशनल टीम से बाहर चल रहे इस धुरंधर ने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जमाई. 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 13.1 ओवर में यानी महज 79 बॉल में 3 विकेट खोकर जीत से खाता खोला.

    भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव शनिवार (14 नवंबर) को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की ओर से मैदान पर उतरे. टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-डी के पहले मुकाबले में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंद पर नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी टीम को 173 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. यह मुकाबला कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के सेकंड ग्राउंड पर खेला गया. सूर्यकुमार यादव मुंबई की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए. उन्होंने महज 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

    Why did Suryakumar Yadav say, 'Arre bhaiya, it is not in our hands'

    सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए मुशीर खान के साथ सिर्फ 23 गेंद में 65 रन की साझेदारी की. मुशीर ने भी मुंबई के लिए शानदार अर्धशतक लगाया. सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने 24 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. मुशीर को लक्ष्य का पीछा करते हुए 12वें ओवर में अजय देव गौड़ ने आउट किया. इससे पहले उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 49 रन जोड़े थे. इस साझेदारी में मुशीर का योगदान 18 गेंद पर 41 रन का था.

    Suryakumar Yadav LOOKED confident while signing autographs after an explosive 15-ball FIFTY knock! ❤️🔥

    – The first chapter of his comeback journey has started with a BANG!
    Fingers crossed for the next chapters.

    – A top-scorer finish in the SMAT and 650+ runs in IPL 2026 could pave the way for his comeback to international cricket. 🇮🇳

    — Mukku (@Cric_Mukku) November 14, 2026

    मुंबई ने 13.1 ओवर में ही 173 रन का लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की. भारत के साथ दो बार टी20 विश्व कप जीत चुके शिवम दुबे ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. यह ओवर हैदराबाद के कप्तान चामा वी मिलिंद ने किया था. दुबे पांच गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. इससे पहले मुंबई के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. मैक्सवेल स्वामीनाथन ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. शिवम दुबे और सैराज पाटिल ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मुंबई की गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 172 रन पर सिमट गई.

    सीजन के पहले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुंबई की टीम अब 16 नवंबर को गुजरात के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी. यह मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा. इसके बाद मुंबई को 18, 20, 22, 24 और 26 नवंबर को गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड से भिड़ना है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पंजाब डिमांड्स जस्टिस’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      26 बॉल 49 रन…10वें नंबर पर आकर हारी बाजी पलट दी…पाकिस्तान को भारत ने सांसे रोक देने वाले फाइनल में हराया | Sports

      November 14, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास | Sports

      November 14, 2026

      IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, रोहित-विराट नहीं खोल पाए खाता | Cricket

      November 13, 2026

      IPL 2027: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री | Cricket

      November 11, 2026

      सहवाग के बेटे आर्यवीर की रिकॉर्ड तोड़ पारी, एशिया कप 2026 में सबसे बड़ी पारी, अंडर 19 क्रिकेट में धमाका | Sports

      November 10, 2026

      पीटी उषा को बड़ा झटका, IOA का चुनाव में हारीं, दूसरी बार अध्यक्ष बनना मुश्किल | Sports

      November 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      79 बॉल 174 रन …सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार वापसी, तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत | Sports

      By परवेश चौहानNovember 14, 2026

      नई दिल्ली. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने…

      ‘पंजाब डिमांड्स जस्टिस’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि…

      November 14, 2026

      किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

      November 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.