Close Menu
    What's Hot

    SUV के बीच अपनी जगह बना रहीं सेडान कारें, यह कार है मार्केट का लीडर, बहुत कम है कीमत

    August 16, 2026

    ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, बदल गई तारीख? गांधी जयंती से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट | Sports

    August 16, 2026

    वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

      August 16, 2026

      फंदे से लटके मिले पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी, ममता बनर्जी के थे करीबी

      August 16, 2026

      IMD Weather Alert: 16 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी/घंटे तक चल सकती हैं हवाएं | National

      August 16, 2026

      independence news:80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने दिया राष्ट्र निर्माण और जल-संरक्षण का संदेश | Others

      August 16, 2026

      RSS Chief: युवा देश के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड: मोहन भागवत

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, बदल गई तारीख? गांधी जयंती से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट | Sports
    खेल

    ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, बदल गई तारीख? गांधी जयंती से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ICC ODI WORLD CUP
    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों में बदलाव

    नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शुरु होने का इंतजार हर किसी को है. पूरी दुनिया में मौजूद भारतीय फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं.क्रिकेट फैंस के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 यानी गांधी जयंती पर हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से जड़ी जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें टूर्नामेंट की शुरुआत गांधी जयंती के दिन करने के पीछे महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से जुड़े ऐतिहासिक संबंधों को भी एक वजह माना जा रहा है. अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने भारत लौटने से पहले दो दशत से भी ज्यादा समय साउथ अफ्रीका में बिताया था. बताया जा रहा है कि विश्व कप का आगाज इस खास दिन पर करने का उद्देश्य शांति और एकता का संदेश फैलाने की तरफ के कदम है.

    आईसीसी वर्ल्ड कप को लेकर जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक पहले 8 अक्टूबर से टूर्नामेंट के शुरुआत का प्रस्ताव था. वहीं अक्टूबर शुरुआती हफ्ते में प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया जाना था.इसके शेड्यूल में आईसीसी और आयोजन करने वाले बोर्ड ने बदालव करने का फैसला लिया है. नए शेड्यूल के मुताबिक अब प्रैक्टिस मैच सितंबर के आखिरी हफ्ते में किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट तकरीबन 50 दिनों तक चलेगा और फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेले जाने की संभावना है.

    2027 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 शहरों को मेजबानी के लिए चुना गया है. दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन, केपटाउन, डरबन, गकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, पार्ल और ईस्ट लंदन जैसे शहरों में मुकाबले होंगे. जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स को मेजबानी मिलेगी, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक भी विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करेगी.

    2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान देशों के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सहित कई टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें खेलेंग. नए फॉर्मेट के मुताबिक शुरुआत में तीन टीमों की एक सुपर सीरीज होगी. मेन ग्रुप में 12 टीमें होंगी जिसे दो ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप चरण के बाद सुपर सेवन राउंड होगा और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल के जरिए विश्व चैंपियन का फैसला होगा. बाकी चार टीमों का फैसला अगले साल होने वाले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से होगा, जिसमें नामीबिया, वेस्टइंडीज और आयरलैंड जैसी टीमें भी शामिल होंगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी
    Next Article SUV के बीच अपनी जगह बना रहीं सेडान कारें, यह कार है मार्केट का लीडर, बहुत कम है कीमत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड किया चकनाचूर, डार्विन टेस्ट में चारों खाने चित, मिराज-महमूद के दम पर रचा इतिहास | Sports

      August 16, 2026

      क्या दूसरे दिन केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं? चोट कितनी गंभीर, कोच सितांशु कोटक ने दिया अपडेट | Sports

      August 16, 2026

      भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया

      August 15, 2026

      IND vs SL: गॉल टेस्ट के भारत को पहले दिन बड़ा झटका! KL राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट, जानें वजह | Sports

      August 15, 2026

      IND vs SL 1st Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, 600वें टेस्ट में उतरी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग XI | Cricket

      August 15, 2026

      15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports

      August 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      SUV के बीच अपनी जगह बना रहीं सेडान कारें, यह कार है मार्केट का लीडर, बहुत कम है कीमत

      By परवेश चौहानAugust 16, 2026

      Sedan sales in june quarter: ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV गाड़ियों की एंट्री के बाद सेडान…

      ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, बदल गई तारीख? गांधी जयंती से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट | Sports

      August 16, 2026

      वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

      August 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.