सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव बैगा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. आपसी कहासुनी में महिला को जान गंवानी पड़ी. हत्याकांड के पीछे का कारण आरओ का पानी बताया जा रहा है. मृतक महिला की पहचान मूर्ति देवी के रूप में हुई है.वारदात गांव में सरपंच के घर के पास लगे आरओ पर पानी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आया है.आरोप है कि सरपंच और उसके बेटे ने मारपीट की थी और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.फिलहाल गनौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
– जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बैगा में सरपंच के मकान के पास आरो लगवाया गया है, जिससे रोजाना ग्रामीण और आने जाने वाले वाहन चालक पानी पीते है. इसी आरओ के पानी को लेकर सरपंच और उसके बेटे के साथ ग्रामीण चांद प्रकाश के साथ कहा सुनी हो गई और कुछ देर बाद झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई. इस झगड़े को देखते हुए चांद प्रकाश की मां अपने बेटे के बीच बचाव के लिए बीच में पहुंच गई, इसी दौरान बीच-बचाव करने आईं बुजुर्ग महिला मूर्ति देवी को चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.
मृतका के परिजनों ने बताया कि आरओ पर हुए विवाद को लेकर सरपंच और उसका बेटा घर पर आए थे और मारपीट करने लगे, इसी दौरान उनकी मां को भी चोटें आईं थी और इस कारण की मौत हो गई.सूचना मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. मृतका का बेटे चांद प्रकाश ने सरपंच और परिवार पर आऱोप लगाए हैं.
