Close Menu
    What's Hot

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

    August 18, 2026

    400 पदक और 336 सर्टिफिकेट, 76 साल के बुजुर्ग रामकिशन हैं ‘मेडल मशीन’, अब पद्मश्री और गिनीज बुक में नाम दर्ज करने की तैयारी

    August 18, 2026

    बहन की हत्या, फिर सूटकेस में भरकर फेंका शव… ऐसे पकड़ा गया हत्यारा भाई

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»बहन की हत्या, फिर सूटकेस में भरकर फेंका शव… ऐसे पकड़ा गया हत्यारा भाई
    दिल्ली

    बहन की हत्या, फिर सूटकेस में भरकर फेंका शव… ऐसे पकड़ा गया हत्यारा भाई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Honor Killing in Burari (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बहन के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर चचेरे भाई ने पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को सूटकेस में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि, पुलिस जांच के दौरान भेद खुल गया और आरोपी को गिरफ्तार करके सोमवार रात शव बरामद कर लिया गया।

    बिहार का रहने वाला है आरोपी

    हत्या के आरोपी की पहचान 26 साल के मुकुंदपुर निवासी अविनाश के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है। उसने बताया कि उसकी नाबालिग चचेरी बहन का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लाख मना करने के बाद भी वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी।

    दो बार घर से भाग चुकी थी नाबालिग

    नाबालिग इससे पहले दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी थी। इससे उसके परिवार वाले बहुत परेशान रहते थे। आरोपी ने बताया कि परिवार की परेशानी को देखते हुए वह अपनी बहन को अपने साथ मुकुंदपुर भी ले गया था, लेकिन वहां भी वह उस लड़के से संपर्क में थी।

    दोस्त की दुकान में गला घोंटा

    इसी बीच अविनाश को पता चला कि उसकी चचेरी बहन प्रेमी को दिल्ली बुलाने की बात कर रही है। इससे उसका गुस्सा भड़क गया और उसने बहन की हत्या करने की ठान ली। रविवार रात वह चचेरी बहन को मुकुंदपुर से सटी एक कॉलोनी में दोस्त की दुकान पर ले गया। आरोप है यहां देर रात उसने चचेरी बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ब्रीफकेस में बंद कर रख दिया। इसके बाद सोमवार तड़के करीब चार बजे ब्रीफकेस को सड़क किनारे फेंक आया।

    पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

    इस बीच आउटर नार्थ स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विश्वेंद्र कुमार चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि अविनाश एक लड़की को लेकर आया था, लेकिन वह सुबह से दिखाई नहीं दे रही है। इस पर स्पेशल स्टाफ ने अविनाश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि चचेरी बहन के प्रेम संबंध से पूरा परिवार परेशान था। इस वजह से उसने चचेरी बहन को मार डाला।

    पुलिस ने बरामद किया शव

    आरोपी की निशानदेही पर सोमवार रात बुराड़ी इलाके से ब्रीफकेस बरामद किया गया, जिसमें नाबालिग का शव था। इलाके के डीसीपी डी सक्सेना ने बताया कि मामला अलग-अलग जिले का है, इसलिए इसे बुराड़ी थाना पुलिस को सौंप दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी, गिरावट के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल हुआ महंगा
    Next Article 400 पदक और 336 सर्टिफिकेट, 76 साल के बुजुर्ग रामकिशन हैं ‘मेडल मशीन’, अब पद्मश्री और गिनीज बुक में नाम दर्ज करने की तैयारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News: दिल्ली में यमुना की मछलियां भी हुईं जहरीली, इन्हें खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां ! | Delhi

      August 17, 2026

      IMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज बारिश होगी या नहीं? चेक करें देशभर का वेदर अपडेट | National

      August 17, 2026

      IMD Weather Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      August 15, 2026

      Delhi Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट | Delhi

      August 14, 2026

      Golden Temple Gurbani Row: गोल्डन टेंपल से गुरबानी प्रसारण पर नहीं लगेगी रोक ! हाईकोर्ट बोला- यह कॉपीराइट उल्लंघन नहीं | Delhi

      August 14, 2026

      कल स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो खुलेगी या नहीं? अगर हां तो जानें समय

      August 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      By अंकित कुमारAugust 18, 2026

      Champat Rai clean cheat: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

      400 पदक और 336 सर्टिफिकेट, 76 साल के बुजुर्ग रामकिशन हैं ‘मेडल मशीन’, अब पद्मश्री और गिनीज बुक में नाम दर्ज करने की तैयारी

      August 18, 2026

      बहन की हत्या, फिर सूटकेस में भरकर फेंका शव… ऐसे पकड़ा गया हत्यारा भाई

      August 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.