Stock market opening 18 August 2026: कच्चा तेल महंगा होने के साथ-साथ IT और बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 309.19 अंक फिसलकर 77,418.97 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,223.85 पर खुला।
सुबह 10.36 बजे सेंसेक्स 507.22 अंक लुढ़ककर 77,510.52 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 119.70 अंक फिसलकर 24,246.30 पर कारोबार कर रहा था। BSE पर महज 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
NTPC, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस और मारुति के शेयर में तेजी देखी जा रही है। रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा 0.64% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर SBIN, BEL, बजाज फिन्सर्व, टाइटन, इटरनल, इंडिगो, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, HCLTECH, TCS, एशियन पेंट, ट्रेंट, LT, अल्ट्रासेमको, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, ITC और के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 0.81% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.15%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.42% की गिरावट देखी जा रही है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चा तेल हुआ महंगा
मंगलवार को सुबह 10.37 बजे ब्रेंट क्रूड 0.63% उछलकर 91.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 286.09 अंक फिसलकर 77,728.16 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 78.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,287.65 पर बंद हुआ।

