Close Menu
    What's Hot

    बेरंग हुई बॉलीवुड की होली, कभी इन परिवारों में मनता था धूमधाम से जश्न

    March 4, 2026

    सिरसा में शादी के 7 महीने बाद दुल्हन फरार, जेवर और नकदी लेकर गई, इस गांव का है मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR

    March 4, 2026

    राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

      March 4, 2026

      भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम

      March 4, 2026

      खाड़ी देशों से भारतीय नागरिक निकालने का अभियान शुरू

      March 4, 2026

      आपात स्थिति में भारत को ईंधन सप्लाई को तैयार रूस

      March 4, 2026

      कश्मीर में आज भी किसी तरह के प्रदर्शन पर पाबंधी

      March 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Himachal Pradesh: कांगड़ा जिले में बनेगी वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर करेंगे संचालन
    Breaking News

    Himachal Pradesh: कांगड़ा जिले में बनेगी वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर करेंगे संचालन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Kangra, Himachal Pradesh: जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने और उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की जा रही है। ‘डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी’ के नाम से बनने वाली यह सोसायटी जिले भर में जल क्रीड़ा, उससे जुड़ी साहसिक एवं अन्य गतिविधियों का संचालन करेगी। उपायुक्त कार्यालय में शनिवार को उक्त सोसायटी के गठन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी दी। इस दौरान एटीडीओ संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य हितधारक उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। जिसके चलते पौंग क्षेत्र में जल क्रीड़ा और उससे संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि पौंग क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से पहले से निर्मित या स्थापित एसेट्स का सही उपयोग किया जाए। जिलाधीश ने कहा कि यह सोसायटी पौंग क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स और उससे जुड़ी तमाम गतिविधियों के संचालन से अपने कार्य की शुरुआत करेगी।  इसके बाद जिले भर में होने वाली तमाम वॉटर स्पोर्टस एक्टिविटीज़ का संचालन इस सोसायटी के माध्यम से ही किया जाएगा।

    बता दें कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के संचालन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सोसायटी गठित की जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहभागिता और आपसी तालमेल से क्षेत्र में वॉटर स्पोटर्स और उससे जुड़ी गतिविधियों को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा।

    इसमें क्या क्या गतिविधियां रहेंगी। गौरतलब है कि डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी पौंग क्षेत्र में पर्यटन, नौकायन, जल क्रीड़ा से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगी। क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए उपयोग में आने एसेट्स, उपकरण, भवन और जरूरी स्टॉक सोसायटी के अधिकार में रहेंगे।

    डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी में दोनों सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य रहेंगे। उपायुक्त कांगड़ा इस सोसायटी के अध्यक्ष होंगे तथा एसपी कांगड़ा, एडीएम, डीटीडीओ, सीएमओ, डीएफओ वाइल्ड लाइफ, जिला खेल अधिकारी तथा देहरा, फतेहपुर, जवाली के एसडीएम और फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, देहरा के बीडीओ सोसायटी के सरकारी सदस्य होंगे। गैर-सरकारी सदस्यों में स्थानीय पंचायतों के प्रधान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पंजीकृत ऑपरेटर रहेंगे।

    हितधारकों से मांगे सुझाव

    डीसी ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से सोसायटी के गठन और प्रस्तावित गतिविधियों को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान उपायुक्त ने सभी सुझावों को सुनते हुए, उन पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी को सबके सहयोग से चलाया जाएगा, इसलिए सभी हितधारक इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते रहें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab:पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पठानकोट में भूमि घोटाले पर पूर्व डीडीपीओ पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया
    Next Article Delhi: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बहाल होगी संसद सदस्यता
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    March 4, 2026

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम

    March 4, 2026

    खाड़ी देशों से भारतीय नागरिक निकालने का अभियान शुरू

    March 4, 2026

    आपात स्थिति में भारत को ईंधन सप्लाई को तैयार रूस

    March 4, 2026

    कश्मीर में आज भी किसी तरह के प्रदर्शन पर पाबंधी

    March 4, 2026

    हमने ईरान को काफी कमजोर कर दिया : ट्रंप

    March 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बेरंग हुई बॉलीवुड की होली, कभी इन परिवारों में मनता था धूमधाम से जश्न

    By श्वेता चौहानMarch 4, 2026

    Holi Celebration Bollywood Families: बेरंग हुई बॉलीवुड की होली, कभी इन परिवारों में मनता था…

    सिरसा में शादी के 7 महीने बाद दुल्हन फरार, जेवर और नकदी लेकर गई, इस गांव का है मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR

    March 4, 2026

    राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    March 4, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.