नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी जीत दर्ज करने के करीब है. लगातार दो मैच जीतने के बाद भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढत बनाने के इरादे से उतरेगा. यह मैच मेजबान टीम के लिए करो या मरो का होगा. जीते तो सीरीज में बने रहेंगे हारे को सबकुछ खत्म हो जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा.
घरेलू मैदान पर सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने वाली न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच काफी अहम है. मंगलवार को एक और हार के साथ ही दुनिया की नंबर-1 टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. पहले दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. भारतीय टीम के अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने कीवी टीम 185 और 135 रन पर ऑलआउट हो गई थी. न्यूजीलैंड की टीम तीसरे मुकाबले में सेडन पार्क पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा.
तीसरे वनडे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगी. टॉस सुबह 7 बजे किया जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 टीवी चैनलों पर किया जाएगा.
मंगलवार को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज।
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और विल यंग।

