नई दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाया है. साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ मुकाबला एकतरफा बनाते हुए 6-1 से जीत दर्ज की. भारतीय टीम की वर्ल्ड कप इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है. चीन के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था. महिला टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी. भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने अहम योगदान दिया.
चीन के खिलाफ मैच जीतने में नाकाम रहने के बाद वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने धमाकेदार वापसी की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को एकतरफा बनाते हुए भारत ने 6-1 की रिकॉर्ड जीत दर्ज की. कमाल की बात यह रही कि इस मैच में जितने भी गोल पड़े उसे अलग अलग खिलाड़ियों ने दागे. मतलब खिलाड़ियों की मेहनत के दम पर टीम को 6-1 की जीत मिली. भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल दागे.
𝗔 𝗡𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗧𝗢 𝗥𝗘𝗠𝗘𝗠𝗕𝗘𝗥! 🔥🇮🇳
Six goals, one commanding performance and three points in the bag! 💪🏑
Relive the best moments as the Indian Women’s Team stormed past South Africa 6-1 to move to the top of Pool D at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands… pic.twitter.com/AL5aJ3whv4
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 18, 2026
भारतीय टीम के खिलाफ शर्मनाक हार झेलने वाली साउथ अफ्रीका की टीम को मैच की शुरू में ही बढ़त बनाने का मौका मिला था. अफसोस केलिन मारी का वन-ऑन-वन की तरफ से की गई कोशिश बेकार चली गई. भारतीय टीम के लिए पहला गोल मैच के 11वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने किया. दूसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने शानदार फिनिश के साथ भारत की बढ़त 2-0 कर दी. सुशीला चानू के पास बॉल आई और उन्होंने जोरदार स्ट्राइक से स्कोर 3-0 कर टीम की बढ़त को और बड़ा कर दिया. भारतीय टीम हाफ टाइम तक इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी थी.
तीसरे क्वार्टर के खेल में दक्षिण अफ्रीका के वापसी की उम्मीदों पर भारतीय टीम ने पूरी तरह से फुल स्टॉप लगा दिया.दीपिका ने मुश्किल कोण से शानदार गोल कर भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद लालरेमसियामी ने गोलकीपर के पैरों के बीच से गेंद निकालकर स्कोर 5-0 कर दिया. भारत का छठा गोल साक्षी राणा ने किया. उन्होंने रिबाउंड पर शानदार रिवर्स हिट लगाकर गेंद को टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया.

