Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

    August 18, 2026

    थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

    August 18, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पहुंचा टॉप पर | Sports

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत
    हरियाणा

    थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. आज के समय में बाल झड़ने की समस्या केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि कम उम्र के युवा और महिलाएं भी तेजी से हेयर फॉल की समस्या से परेशान होकर अलग-अलग तरह के शैंपू, सीरम, तेल और महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके बावजूद कई लोगों को राहत नहीं मिल रही है. अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल की होम्योपैथिक ओपीडी में भी बाल झड़ने की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजिता लोकल 18 से बताती हैं कि हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं. मरीज के इलाज से पहले उसकी दिनचर्या और खान-पान के बारे में जानकारी लेना जरूरी होता है. मरीज से यह भी पूछा जाता है कि वह दिनभर में कितना पानी पीता है, खाने में किन चीजों का सेवन करता है और उसकी नींद कितनी पूरी हो रही है.

    पानी निकाल रहा ‘तेल’

    डॉ. रजिता बताती हैं कि शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलने और दिनचर्या बिगड़ने का असर बालों पर भी पड़ सकता है. कम पानी पीना और शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड न रखना भी समस्या को बढ़ा सकता है. कुछ लोगों में थायरॉयड जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ भी बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है. डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं भी हेयर फॉल का कारण बन सकती हैं. डॉ. रजिता के मुताबिक, मरीज के लक्षणों के आधार पर ही उपचार और सलाह दी जाती है. रोजमर्रा के भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करना और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है.

    इनका डॉक्टर से मिलना जरूरी

    डॉ. रजिता कहती हैं कि बालों और स्कैल्प की अच्छे से सफाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. लंबे बाल रखने वाले लोगों को नियमित रूप से बालों की सफाई करने की सलाह दी जाती है. बालों में जरूरत से ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. आजकल कई लोग बार-बार शैंपू, हेयर डाई और दूसरे हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए. डॉ. रजिता के मुताबिक, अंबाला शहर नागरिक अस्पताल की होम्योपैथिक ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग बाल झड़ने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. मरीज महज 5 रुपये की पर्ची बनवाकर होम्योपैथिक ओपीडी में चिकित्सकीय सलाह ले सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति के बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, बालों में पैच बन रहे हैं या लंबे समय से समस्या बनी हुई है, तो केवल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बदलने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाना ज्यादा जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पहुंचा टॉप पर | Sports
    Next Article पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चंडीगढ़ में बारिश का तांडव! दुकानें डूबीं, सड़कें बनीं तालाब, IMD ने बजाई खतरे की घंटी

    August 18, 2026

    चंडीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत पार्षद के परिवार को जहर देकर लूटा, आरोपी थापा पहले भी कर चुका है कांड, पुलिस ने जारी किया फोटो

    August 18, 2026

    400 पदक और 336 सर्टिफिकेट, 76 साल के बुजुर्ग रामकिशन हैं ‘मेडल मशीन’, अब पद्मश्री और गिनीज बुक में नाम दर्ज करने की तैयारी

    August 18, 2026

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में खूनी वारदात, पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026

    11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

    By अंकित कुमारAugust 18, 2026

    SGPC: धामी ने सकारात्मक आश्वासन के लिए पाकिस्तानी राजदूत का आभार व्यक्त किया। हर वर्ष…

    थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

    August 18, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पहुंचा टॉप पर | Sports

    August 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.