Close Menu
    What's Hot

    SBI ने सर्विस चार्ज में किया बड़ा बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर, अब कितने ट्रांजैक्शंस मुफ्त

    August 19, 2026

    Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports

    August 19, 2026

    क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

      August 19, 2026

      जम्मू में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

      August 19, 2026

      JP Nadda Discharged: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज, देखें लेटेस्ट वीडियो | National

      August 19, 2026

      Viral News: कलेक्ट्रेट में कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचा शख्स ! अधिकारियों के उड़े होश, आखिर क्यों किया ऐसा? | Trending

      August 19, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बारिश, हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, जानें देशभर का हाल | National

      August 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports
    खेल

    Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    मानव सुथार ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड

    नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम को मिली 165 रन की जीत में सबसे बड़ा योगदान युवा स्पिनर मानव सुथार का रहा. महज 24 साल की उम्र में इस फिरकी गेंदबाज ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए. टीम को जीत दिलाई और एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. उन्होंने बिशन सिंह बेदी से 49 साल पुराने रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान मानव सुथार ने हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.

    भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के आखिरी दिन गजब का प्रदर्शन किया. उन्होंने हाथ से निकले मैच में लगातार विकेट चटकाते हुए टीम को वापसी कराई. अपने पहले विदेशी दौरे के पहले टेस्ट मैच में ही 10 विकेट झटक लिए. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक साथ कई पूर्व क्रिकेटर को पीछे छोड़ दिया. बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया.

    An absolute display of skill and precision as Manav Suthar picks up 10 wickets in the 1st Test.

    A glimpse of how he fared in his last ten deliveries in the second innings 👌👌#SLvIND #TeamIndia pic.twitter.com/B3QVZdhPuG

    — BCCI (@BCCI) August 19, 2026

    उन्होंने पूरे टेस्ट मैच में 45.2 ओवर में 131 रन देकर 10 विकेट हासिल किए. यह किसी भी भारत के बाएं हाथ के स्पिनर का विदेशी धरती पर टेस्ट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी के नाम था. उन्होंने दिसंबर 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका के मैदान पर 194 रन देकर 10 विकेट लेने का कारनामा अंजाम दिया था. सुथार ने बेदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. पहली पारी में 76 जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 55 रन देकर 10 विकेट पूरे किए. उन्होंने इस मैच में कुल 131 रन खर्च किए. तुलना करें तो बेदी से 63 रन कम देकर उतने ही विकेट निकाले.

    मानव सुथार ने श्रीलंका में खेलते हुए भारतीय स्पिनर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका में एक टेस्ट में 10-10 विकेट चटकाने का कमाल किया था. कमाल की बात यह है कि दोनों गेंदबाजों ने भी गॉल में ही यह कारनामा किया था. हरभजन ने साल 2008 में 153 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं साल 2015 में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने 160 रन देकर 10 विकेट झटके थे. मानव सुथार ने 131 रन देकर 10 विकेट हासिल किए.

    Previous articleDevdutt Padikkal: किस समुदाय से रिश्ता, क्या है देवदत्त पडिक्कल की जाति, कौन से राज्य से संबंध?
    Next articleनोएडा में घर खरीदना है? UP RERA का नया नियम देखें, परेशानी खत्म और बचेंगे पैसे

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस
    Next Article SBI ने सर्विस चार्ज में किया बड़ा बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर, अब कितने ट्रांजैक्शंस मुफ्त
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Devdutt Padikkal: किस समुदाय से रिश्ता, क्या है देवदत्त पडिक्कल की जाति, कौन से राज्य से संबंध? | Sports

      August 19, 2026

      गॉल टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद बदला WTC टेबल का हाल, जाने मौजूदा स्थिति | Sports

      August 19, 2026

      India Beat Sri Lanka: 3 खिलाड़ियों से हारा श्रीलंका, टीम इंडिया की प्रचंड जीत के हीरो, गॉल टेस्ट में रौंद डाला | Sports

      August 19, 2026

      टेस्ट का सबसे बड़ा रन चेज, 5 टीमों ने कर दिया नामुमकिन को मुमकिन, गेंदबाजों की आई थी शामत | Sports

      August 19, 2026

      वर्ल्ड से पहले शाहीन अफरीदी का कहर, फाइनल में हैट्रिक के साथ 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, पाकिस्तान गोल्ड बना चैंपियन | Sports

      August 19, 2026

      आलोचकों के मुंह पर ऋषभ पंत का तमाचा, ठोकी ऐसी सेंचुरी टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गॉल टेस्ट में रचा इतिहास | Sports

      August 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      SBI ने सर्विस चार्ज में किया बड़ा बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर, अब कितने ट्रांजैक्शंस मुफ्त

      By परवेश चौहानAugust 19, 2026

      SBI new service charge: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट…

      Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports

      August 19, 2026

      क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

      August 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.