Ladli Behna Yojana 39th Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अगस्त के खास महीने में मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों को नियमित किस्त के साथ रक्षाबंधन का शगुन भी देने वाले हैं और आज वो दिन आ गया है. बस कुछ ही देर में लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस बार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सामान्य ₹1,500 की जगह कुल ₹1,750 की राशि सीधे डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी.
मैहर से ट्रांसफर होगी 39वीं किस्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले से लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान प्रदेश की महिलाओं के खातों में करीब ₹2,148 करोड़ की राशि भेजी जाएगी. इसके साथ ही मैहर जिले में लगभग ₹256 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जाएगा.
महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,750
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत हर पात्र हितग्राही को ₹1,500 की नियमित सहायता दी जा रही है. इसके लिए कुल ₹1,835.46 करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित है. वहीं, रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर महिलाओं को अतिरिक्त ₹250 की सहायता भी मिलेगी, जिसके लिए ₹312.83 करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे.
इस तरह नियमित किस्त और रक्षाबंधन की अतिरिक्त सहायता को मिलाकर प्रत्येक पात्र लाड़ली बहना के बैंक खाते में ₹1,750 की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी.
39वीं किस्त से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस
- अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं, तो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्थिति जांच सकती हैं.
- [मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का आधिकारिक पोर्टल](https://cmladlibahna.mp.gov.in/?utm_source=chatgpt.com)
- पोर्टल पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी समग्र आईडी या लाड़ली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरने के बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
- लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त की पल-पल अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

