Close Menu
    What's Hot

    सचिन तेंदुलकर के पीछे पड़े जो रूट, तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ धमाल पारी | Sports

    August 20, 2026

    मंडी में खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित, 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, देखे रेट लिस्ट

    August 20, 2026

    चंडीगढ़ में राजा द किंग का लंगरः कभी नशे में डूबे फिर खुद को संभाला, परिवार में क्लेश हुआ, पेट्रोल के बाद अब बांटेंगे फ्री iPhone

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मंडी में खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित, 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, देखे रेट लिस्ट

      August 20, 2026

      कंगना-रामदेव विवाद में मंत्री विक्रमादित्य की एंट्री, योग गुरु को क्यों दी माफी मांगने की सलाह?

      August 20, 2026

      अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

      August 20, 2026

      Jadavpur University Clash: पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, SFI और ABVP के बीच हुई झड़प | National

      August 20, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम के सिर्फ दो अंतरे गाएगी कांग्रेस ! 1937 के फैसले पर अड़ी पार्टी, जानिए क्या कहा | National

      August 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मंडी में खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित, 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, देखे रेट लिस्ट
    Breaking News

    मंडी में खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित, 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, देखे रेट लिस्ट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Himachal News: निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। ये दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी।
    Himachal News: निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। ये दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी।

    10 रुपए में तंदूरी व 7 में तवा चपाती मिलेगी
    Himachal News, (द भारत ख़बर), मंडी: जिला प्रशासन मंडी ने ढाबों में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की अधिकतम दरें (मांग व मूल्य) नए सिरे से निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें जिलेभर में तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

    अधिसूचना के मुताबिक बकरे या भेड़ का मांस 550 रुपए प्रति किलोग्राम, सूअर का मांस 275 रुपए, जबकि ड्रेस्ड चिकन और ब्रॉयलर ड्रेस्ड की दर 210 रुपए प्रति किलोग्राम तय की गई है। इसके अलावा अनफ्राइड मछली 250 रुपए, फ्राइड मछली 300 रुपए और जिंदा मुर्गा 150 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा सकेगा।

    स्टफ्ड परांठा 30 रुपए में मिलेगा

    ढाबों और भोजनालयों में अब तंदूरी चपाती 10 रुपए, तवा चपाती सात रुपए और स्टफ्ड परांठा 30 रुपए में मिलेगा। चावल, चपाती, दाल व सब्जी की फुल डाइट 80 रुपए, हाफ/फुल प्लेट चावल 50 रुपए, दाल फ्राई 60 रुपए, मीट करी 130 रुपए और चिकन करी 120 रुपए प्रति प्लेट मिलेगी। मटर या पालक पनीर व स्पेशल वेज की दर 80 रुपए, दो पूरी-सब्जी (दही के साथ) 50 रुपए और रायता 30 रुपए निर्धारित किया गया है।

    पैकेट बंद दूध व कोल्ड ड्रिंक्स केवल एमआरपी पर बेचे जाएंगे

    स्थानीय दूध 50 रुपए प्रति लीटर, पनीर 330 रुपए और दही 60 रुपए प्रति किलोग्राम बिकेगा। पैकेट बंद दूध व कोल्ड ड्रिंक्स केवल एमआरपी पर बेचे जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक प्लेट मीट या चिकन करी में कम से कम 200 ग्राम नेट मीट और पनीर डिश में न्यूनतम 100 ग्राम पनीर होना अनिवार्य है। उपायुक्त ने सभी विक्रेताओं को अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    ऊना डीसी ने भी जारी किए आदेश

    वहीं, जिला ऊना में ढाबों पर मिलने वाले खाने में फुल डाइट दाल, सब्जी व कढ़ी के साथ चावल, चपाती की बिक्री 80 रुपए जबकि हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रुपए अधिकतम दाम में बेची जा सकेगी। चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रुपए, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रुपए, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रुपए, स्पेशल दाल 70 रुपए, चावल फुल प्लेट 50 रुपए, रायता 50 रुपए, प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट के साथ करी 130 रुपए, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रुपए प्रति प्लेट करी के साथ निर्धारित किया गया है।

    दूध 60 रुपए प्रति लीटर

    इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रुपए, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 रुपए प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रुपए प्रति लीटर, पनीर 320 रुपए व दही 70 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा।

    बकरे व भेड़े का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम

    उन्होंने कहा कि सभी ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक अधिकतम खुदरा मूल्य की निर्धारित दरों के हिसाब से बेच सकेंगे। जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रुपए प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रुपए प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डै्रस्ड 210 रुपए प्रति किलोग्राम जबकि मछली का दाम मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम रुपए होगा।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ में राजा द किंग का लंगरः कभी नशे में डूबे फिर खुद को संभाला, परिवार में क्लेश हुआ, पेट्रोल के बाद अब बांटेंगे फ्री iPhone
    Next Article सचिन तेंदुलकर के पीछे पड़े जो रूट, तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ धमाल पारी | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कंगना-रामदेव विवाद में मंत्री विक्रमादित्य की एंट्री, योग गुरु को क्यों दी माफी मांगने की सलाह?

      August 20, 2026

      अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

      August 20, 2026

      Jadavpur University Clash: पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, SFI और ABVP के बीच हुई झड़प | National

      August 20, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम के सिर्फ दो अंतरे गाएगी कांग्रेस ! 1937 के फैसले पर अड़ी पार्टी, जानिए क्या कहा | National

      August 20, 2026

      ED Raids on Azam Khan: आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली से लेकर यूपी तक ताबड़तोड़ छापेमारी | Uttar Pradesh

      August 20, 2026

      कोलकाता के होटल में आधी रात मचा हाहाकार, आग में जिंदा जले 9 लोग!

      August 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सचिन तेंदुलकर के पीछे पड़े जो रूट, तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ धमाल पारी | Sports

      By परवेश चौहानAugust 20, 2026

      सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड जो रूट ने तोड़ा नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ…

      मंडी में खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित, 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, देखे रेट लिस्ट

      August 20, 2026

      चंडीगढ़ में राजा द किंग का लंगरः कभी नशे में डूबे फिर खुद को संभाला, परिवार में क्लेश हुआ, पेट्रोल के बाद अब बांटेंगे फ्री iPhone

      August 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.