
10 रुपए में तंदूरी व 7 में तवा चपाती मिलेगी
Himachal News, (द भारत ख़बर), मंडी: जिला प्रशासन मंडी ने ढाबों में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की अधिकतम दरें (मांग व मूल्य) नए सिरे से निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें जिलेभर में तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
अधिसूचना के मुताबिक बकरे या भेड़ का मांस 550 रुपए प्रति किलोग्राम, सूअर का मांस 275 रुपए, जबकि ड्रेस्ड चिकन और ब्रॉयलर ड्रेस्ड की दर 210 रुपए प्रति किलोग्राम तय की गई है। इसके अलावा अनफ्राइड मछली 250 रुपए, फ्राइड मछली 300 रुपए और जिंदा मुर्गा 150 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा सकेगा।
स्टफ्ड परांठा 30 रुपए में मिलेगा
ढाबों और भोजनालयों में अब तंदूरी चपाती 10 रुपए, तवा चपाती सात रुपए और स्टफ्ड परांठा 30 रुपए में मिलेगा। चावल, चपाती, दाल व सब्जी की फुल डाइट 80 रुपए, हाफ/फुल प्लेट चावल 50 रुपए, दाल फ्राई 60 रुपए, मीट करी 130 रुपए और चिकन करी 120 रुपए प्रति प्लेट मिलेगी। मटर या पालक पनीर व स्पेशल वेज की दर 80 रुपए, दो पूरी-सब्जी (दही के साथ) 50 रुपए और रायता 30 रुपए निर्धारित किया गया है।
पैकेट बंद दूध व कोल्ड ड्रिंक्स केवल एमआरपी पर बेचे जाएंगे
स्थानीय दूध 50 रुपए प्रति लीटर, पनीर 330 रुपए और दही 60 रुपए प्रति किलोग्राम बिकेगा। पैकेट बंद दूध व कोल्ड ड्रिंक्स केवल एमआरपी पर बेचे जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक प्लेट मीट या चिकन करी में कम से कम 200 ग्राम नेट मीट और पनीर डिश में न्यूनतम 100 ग्राम पनीर होना अनिवार्य है। उपायुक्त ने सभी विक्रेताओं को अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
ऊना डीसी ने भी जारी किए आदेश
वहीं, जिला ऊना में ढाबों पर मिलने वाले खाने में फुल डाइट दाल, सब्जी व कढ़ी के साथ चावल, चपाती की बिक्री 80 रुपए जबकि हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रुपए अधिकतम दाम में बेची जा सकेगी। चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रुपए, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रुपए, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रुपए, स्पेशल दाल 70 रुपए, चावल फुल प्लेट 50 रुपए, रायता 50 रुपए, प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट के साथ करी 130 रुपए, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रुपए प्रति प्लेट करी के साथ निर्धारित किया गया है।
दूध 60 रुपए प्रति लीटर
इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रुपए, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 रुपए प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रुपए प्रति लीटर, पनीर 320 रुपए व दही 70 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा।
बकरे व भेड़े का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम
उन्होंने कहा कि सभी ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक अधिकतम खुदरा मूल्य की निर्धारित दरों के हिसाब से बेच सकेंगे। जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रुपए प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रुपए प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डै्रस्ड 210 रुपए प्रति किलोग्राम जबकि मछली का दाम मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम रुपए होगा।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग
