नई दिल्ली. भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हार ने से श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में उनके जीत के प्रतिशत में नुकसान हुआ है. ऐसे में अब टीम की नजरें दूसरे और आखिरी टेस्ट पर टिकी है. इस मैच में हर हार में मेजबान टीम जीत हासिल कर बराबरी करना चाहती है. 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने वाले मुकाबले से पहले श्रीलंका ने अपनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के लिए कामिल मिशारा को शामिल किया गया है जबकि ऑलराउंडर सहन अराचिगे को टीम में जगह दी गई है.
श्रीलंका की टीम के लिए हालात बहुत अच्छे नहीं हैं. घर पर खेलने उतरी टीम को अपने दर्शकों का समर्थन तो जरूर मिल रहा है लेकिन बड़े खिलाड़ी की गैरमौजूदगी खल रही है. कुसल मेंडिस का ना होना टीम के लिए परेशानी का सबब पहले से था. गॉल टेस्ट के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. पाथुम निसांका के खेलने पर भी संशय बना हुआ है. चोट से जूझ रही टीम के लिए परेशानी कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग बनी हुई है. टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने बताया कि मेंडिस की चोट काफी गंभीर है. उनको इसकी वजह से लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है.
Defeat in Galle. India take the opening Test by 165 runs. #SLvIND pic.twitter.com/QWzneBMsvI
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 19, 2026
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी जगह निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया गया था. इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मुश्किल से निकाला. दिनेश चांदीमल गॉल टेस्ट के चौथे दिन चोटिल हो गए थे. उनकी जगह पर 26 साल के पसिंदु सोरियाबंडारा को कनकशन सब्स्टीट्यूट मैच में उतरने का मौका मिला था.
सहन अराचिगे की चर्चा सबसे ज्यादा की जा रही है. उन्होंने हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी. श्रीलंका ए की कप्तानी करते हुए उन्होंने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 127 रन की शानदार पारी खेली थी. कामिल मिशारा ने कुछ दिन पहले ही मेजर क्लब्स टी20 टूर्नामेंट में महज 72 गेंद पर 145 रन की तूफानी पारी खेली थी. उन दोनों ही खिलाड़ियों पर नजर रहेगी क्योंकि कोलंबो टेस्ट में उनको टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है.

