Close Menu
    What's Hot

    जियो ने पेश किया AI से लैस स्मार्टग्लास, बिना फोन के होगा UPI पेमेंट, जानें तमाम फीचर्स

    October 10, 2026

    Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

    October 10, 2026

    Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026

      Jharkhand News: साहिबगंज में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नेपाली और पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद | National

      October 10, 2026

      Dhruv Rathee Detained: CJP प्रोटेस्ट से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में लिए गए, अभिजीत दीपके पर भी नजर | Delhi

      October 10, 2026

      Delhi Train Cancellation: दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, बिहार के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, राजधानी ट्रेन पर भी असर | National

      October 9, 2026

      दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National

      October 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू को गोलियों से भूना
    हरियाणा

    हिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू को गोलियों से भूना

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gangster Vinod Kana Murder: दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा का आतंक था।
    Gangster Vinod Kana Murder: दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा का आतंक था।

    बाइक सवार 2 बदमाशों ने की 14 राउंड फायरिंग
    Gangster Vinod Kana Murder, (मेरा हरियाणा), हिसार: हिसार अदालत परिसर में गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। विनोद काणा हिसार का मोस्ट वांटेड बदमाश था और उसके खिलाफ हत्या समेत करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज थे।

    बताया जा रहा है कि विनोद ने विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या भी की थी। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हिसार के एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालांकि, अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

    गोलियों की आवाज सुन कोर्ट में मची अफरा-तफरी

    जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर विनोद काणा अपने साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भागने लगे। बताया जा रहा कि विनोद के साथियों ने एक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विनोद काणा को मृत घोषित कर दिया।

    विनोद काणा पर 2017 में पुलिस ने रखा था सात लाख का इनाम

    पुलिस के अनुसार, विनोद काणा का दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आपराधिक नेटवर्क था। सीआईए टीम ने उसे साल 2017 में झज्जर के भड़ावास इलाके से गिरफ्तार किया था। उस समय उस पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था।


    Suspended Order 1

    पुलिस ने उसके साथ सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से रिवॉल्वर, कार्बाइन, पिस्टल, 12 बोर की बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए थे। पुलिस का कहना था कि आरोपी मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की साजिश में थे।

    विधायक के पीए के भतीजे की हत्या का आरोप

    विनोद काणा पर हिसार के प्रॉपर्टी डीलर संजय उर्फ बिट्टू शर्मा की हत्या का भी आरोप था। 24 जनवरी 2014 को पुष्पा कॉम्प्लेक्स स्थित उनके आॅफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय उनके साथ उनके पार्टनर सतेंद्र पूनिया भी मौजूद थे।

    पुलिस के मुताबिक, इस हत्या में विनोद काणा और उसके साथियों का नाम सामने आया था। संजय शर्मा, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे थे। अब कोर्ट के बाहर हुई काणा की हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs SL Test: दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने चली चाल! अचानक बदली टीम, दो खतरनाक खिलाड़ियों की एंट्री, बाहर हुए धुरंधर | Sports
    Next Article फर्जी डॉक्टरों की पहचान होगी आसान, सभी को एक यूनिक आईडी मिलेगी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

    October 10, 2026

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में आज क्या है सोने-चांदी का भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

    October 10, 2026

    जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम वाले घर से उठाया

    October 10, 2026

    मोबाइल रेपियर की दुकान बंद कर किराये के कमरे में रहकर खूब कमाई कर रहे थे 2 युवक, पुलिस ने डाली रेड तो खुला भेद, 21 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

    October 10, 2026

    देशभर के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में हरियाणा के गुरुग्राम समेत 5 शहर, सर्दी से पहले ही डराने लगा एक्यूआई

    October 9, 2026

    स्कूल में मेहराब गिरने से बच्चे की मौत पर आयोग सख्त, राज्य भर के स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट का आदेश

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जियो ने पेश किया AI से लैस स्मार्टग्लास, बिना फोन के होगा UPI पेमेंट, जानें तमाम फीचर्स

    By परवेश चौहानOctober 10, 2026

    Jio AI Smart glasses: रिलांयस की कंपनी जियो ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में…

    Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

    October 10, 2026

    Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

    October 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.