Close Menu
    What's Hot

    जियो ने पेश किया AI से लैस स्मार्टग्लास, बिना फोन के होगा UPI पेमेंट, जानें तमाम फीचर्स

    October 10, 2026

    Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

    October 10, 2026

    Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026

      Jharkhand News: साहिबगंज में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नेपाली और पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद | National

      October 10, 2026

      Dhruv Rathee Detained: CJP प्रोटेस्ट से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में लिए गए, अभिजीत दीपके पर भी नजर | Delhi

      October 10, 2026

      Delhi Train Cancellation: दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, बिहार के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, राजधानी ट्रेन पर भी असर | National

      October 9, 2026

      दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National

      October 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»फर्जी डॉक्टरों की पहचान होगी आसान, सभी को एक यूनिक आईडी मिलेगी
    Breaking News

    फर्जी डॉक्टरों की पहचान होगी आसान, सभी को एक यूनिक आईडी मिलेगी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Unique ID For Doctors: अगर किसी डॉक्टर पर मेडिकल लापरवाही, गलत आचरण या पेशेवर कदाचार का मामला सामने आता है, तो संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल उसकी जांच करेगी।
    Unique ID For Doctors: अगर किसी डॉक्टर पर मेडिकल लापरवाही, गलत आचरण या पेशेवर कदाचार का मामला सामने आता है, तो संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल उसकी जांच करेगी।

    एनएमसी ने तैयार किए नए नियम
    Unique ID For Doctors, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग डॉक्टरों के लिए एक यूनिक आईडी नंबर शुरू करने की तैयारी में है। यह नंबर डॉक्टर की पढ़ाई, रजिस्ट्रेशन और प्रोफेशनल जानकारी को एक जगह जोड़ने में मदद कर सकता है। इसका मकसद डॉक्टरों की सही जानकारी को आसानी से पहचानना और फर्जी डॉक्टरों पर रोक लगाने की व्यवस्था को मजबूत करना है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने नए मसौदा नियम तैयार किए हैं।

    इसके तहत हर पंजीकृत डॉक्टर को नेशनल मेडिकल रजिस्टर में एक यूनिक आईडी नंबर मिलेगा। प्रस्ताव के तहत डॉक्टरों का एक राष्ट्रीय डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस की स्थिति और डॉक्टर के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी दर्ज रहेगी। यह रिकॉर्ड आॅनलाइन उपलब्ध होगा, जिसे मरीज और अस्पताल भी देख सकेंगे।

    5 साल की होगी प्रैक्टिस लाइसेंस की वैधता

    यह नंबर पूरे देश में मान्य होगा और इसके आधार पर डॉक्टर देश में कहीं भी इलाज कर सकेंगे। पहले से पंजीकृत डॉक्टरों को भी यूनिक आईडी दी जाएगी, इसके लिए उन्हें अपना रिकॉर्ड अपडेट करना होगा। राज्य मेडिकल रजिस्टर में रजिस्ट्रेशन होने के बाद नेशनल लेवल पर डॉक्टर की यूनिक आईडी बनेगी।

    मसौदा नियमों के अनुसार, प्रैक्टिस लाइसेंस की वैधता पांच साल की होगी। इसके बाद डॉक्टर को संबंधित स्टेट मेडिकल काउंसिल में उसका नवीनीकरण कराना होगा। तीन महीने में आवेदन नहीं किया तो डॉक्टर का नाम स्टेट रजिस्टर में निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

    एक ही पोर्टल से होगा रजिस्ट्रेशन

    आईएमए के डायरेक्टर अनिल नायक के मुताबिक, नए सिस्टम के तहत यूनिफाइड पैन इंडिया रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया जाएगा। जिन राज्यों में पहले से डिजिटल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है, उन्हें इस राष्ट्रीय पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

    पुराने डॉक्टरों को भी मिलेगा यूआईडी

    जो डॉक्टर पहले से इंडियन मेडिकल रजिस्टर या राज्य मेडिकल रजिस्टर में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन उनके पास यूआईडी नहीं है, उनके लिए एक बार का अपडेट अभियान चलाया जाएगा। वे ईएमआरबी पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर यूआईडी ले सकेंगे। इस प्रक्रिया के लिए ईएमआरबी की ओर से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

    एक ही जगह मिलगी डॉक्टर की पूरी जानकारी

    सेंट्रल रिकॉर्ड बनने के बाद डॉक्टर के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई, लाइसेंस स्थिति समेत पूरी जानकारी एक ही जगह मिलेगी। डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही की शिकायत पर जिस राज्य में मामला हुआ है, वहां की राज्य चिकित्सा परिषद जांच करेगी। अगर किसी दूसरे राज्य की काउंसिल डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो इसकी जानकारी एनएमआर में भी अपडेट होगी। साथ ही डॉक्टर के मूल राज्य के मेडिकल रजिस्टर में भी यह जानकारी अपने आप दर्ज हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू को गोलियों से भूना
    Next Article ‘ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट’ अब बस एक क्लिक की दूरी…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026

      Jharkhand News: साहिबगंज में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नेपाली और पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद | National

      October 10, 2026

      Dhruv Rathee Detained: CJP प्रोटेस्ट से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में लिए गए, अभिजीत दीपके पर भी नजर | Delhi

      October 10, 2026

      Delhi Train Cancellation: दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, बिहार के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, राजधानी ट्रेन पर भी असर | National

      October 9, 2026

      दिल्ली प्रोटेस्ट का असर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश, किन-किन जगहों पर लगेगी पाबंदी | National

      October 9, 2026

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जियो ने पेश किया AI से लैस स्मार्टग्लास, बिना फोन के होगा UPI पेमेंट, जानें तमाम फीचर्स

      By परवेश चौहानOctober 10, 2026

      Jio AI Smart glasses: रिलांयस की कंपनी जियो ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में…

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026

      Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

      October 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.