Close Menu
    What's Hot

    4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह

    August 22, 2026

    मुंह छिपाने के लायक नहीं रहे पाकिस्तानी! बनाया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी में … | Sports

    August 22, 2026

    हरियाणा में जल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम होगा लागू

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह

      August 22, 2026

      पंजाब के CM की पत्नी पर बड़ा आरोप, दुष्कर्म मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगे 5 करोड़, NHRC का सख्त रुख

      August 22, 2026

      Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

      August 22, 2026

      Jharkhand News: झारखंड के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कंट्रोल रूम में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत | National

      August 22, 2026

      उम्रकैद की सजा काट रहे 105 वर्षीय बुजुर्ग को सुप्रीम कोर्ट ने किया आजाद, जानें अदालत ने क्यों दी माफी

      August 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह
    Breaking News

    4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Cold & Cough Medicines Ban: विस्तृत विचार-विमर्श के बाद डीटीएबी इस बात पर सहमत हुआ कि ऐसी फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।
    Cold & Cough Medicines Ban: विस्तृत विचार-विमर्श के बाद डीटीएबी इस बात पर सहमत हुआ कि ऐसी फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।

    विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों के बाद लिया गया फैसला
    Cold & Cough Medicines Ban, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने चार साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर शनिवार को आदेश जारी किया है। सरकार के मुताबिक, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन से बनने वाली सभी दवाएं चार साल से छोटे बच्चों को न दी जाएं। सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी और ड्रग्स टेक्नीकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया है।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस दवा कॉम्बिनेशन से छोटे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं, जबकि इस उम्र के लिए सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। बता दें कि क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड एक संयुक्त दवा है। इसका उपयोग आम सर्दी-जुकाम, फ्लू और एलर्जी के लक्षणों जैसे बहती नाक, छींकने, आंखों में खुजली और पानी आने तथा बंद नाक (नाक की जकड़न) से राहत पाने के लिए किया जाता है।

    फॉर्मूलेशन से जुड़े लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश

    नई अधिसूचना के अनुसार, सभी मैन्युफैक्चरर्स को निर्देश दिया गया है कि वे इन फॉर्मूलेशन से जुड़े लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी अनिवार्य रूप से लिखें।

    फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों पर नहीं किया जाना चाहिए। यह अधिसूचना ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत जनहित में जारी की गई है और यह आॅफिशियल गजट में इसके प्रकाशन की तारीख से लागू हो जाएगी।

    बच्चों के लिए जोखिम

    सरकार का कहना है कि क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाले ऐसे एफडीसी का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। साथ ही, सरकार के अनुसार इन दवाओं के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।

    सरकार ने कहा था, 2 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप न दें

    इससे पहले अक्टूबर 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप (खांसी और सर्दी की दवाएं) देने पर रोक लगाई थी। सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत की खबरों के बाद एडवाइजरी जारी की थी।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आमतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिया जाना चाहिए। इससे बड़े बच्चों को यदि कफ सिरप दिया जाए तो उनका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: पंजाब के ETT शिक्षकों ने वित्त मंत्री आवास के बाहर दिया धरना, पुलिस ने 180 हिरासत में लिए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंह छिपाने के लायक नहीं रहे पाकिस्तानी! बनाया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी में … | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब के CM की पत्नी पर बड़ा आरोप, दुष्कर्म मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगे 5 करोड़, NHRC का सख्त रुख

      August 22, 2026

      Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

      August 22, 2026

      Jharkhand News: झारखंड के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कंट्रोल रूम में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत | National

      August 22, 2026

      उम्रकैद की सजा काट रहे 105 वर्षीय बुजुर्ग को सुप्रीम कोर्ट ने किया आजाद, जानें अदालत ने क्यों दी माफी

      August 22, 2026

      1 साल वकालत कर बन सकेंगे जज, इन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें कब से लागू होगा नियम

      August 21, 2026

      क्या शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल?

      August 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह

      By अंकित कुमारAugust 22, 2026

      Cold & Cough Medicines Ban: विस्तृत विचार-विमर्श के बाद डीटीएबी इस बात पर सहमत हुआ…

      मुंह छिपाने के लायक नहीं रहे पाकिस्तानी! बनाया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी में … | Sports

      August 22, 2026

      हरियाणा में जल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम होगा लागू

      August 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.