Close Menu
    What's Hot

    CJP के समर्थन में चंडीगढ़ में युवाओं के प्रदर्शन में शामिल हुई आप, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    October 12, 2026

    दिल्ली-आज 10 घंटे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों फिर से बंद, एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, जान लें इनके नाम | National

    October 12, 2026

    12 अक्टूबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? नवरात्रि के बीच जानिए यूपी-एमपी, दिल्ली में छुट्टी का स्टेटस

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-आज 10 घंटे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों फिर से बंद, एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, जान लें इनके नाम | National

      October 12, 2026

      Video: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ली करवट, कई जगहों पर जोरदार बारिश, ठंड ने दी दस्तक | National

      October 12, 2026

      दिल्ली मेट्रो में सीट पर बैठने को लेकर विवाद, मारपीट में व्यक्ति की हुई मौत, मां ने दर्ज कराई FIR

      October 11, 2026

      CJP Protest Day 2: CJP प्रदर्शन का दूसरा दिन, क्या आज, 11 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद हैं? जानें जरूरी बातें | National

      October 11, 2026

      PM Modi ने किया चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन, तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव | National

      October 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, October 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में जल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम होगा लागू
    हरियाणा

    हरियाणा में जल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम होगा लागू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में  “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम को लागू किया जाएगा ताकि जल सुरक्षा को सुदृढ़ तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।

    राणा आज यहां अपने कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक , अतिरिक्त निदेशक श्री रामप्रताप सिहाग एवं डॉ देवेंद्र सिहाग के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम अथवा योजना का मुख्य उद्देश्य सब-सरफेस और वर्टिकल ड्रेनेज तकनीकों के माध्यम से सेम प्रभावित भूमि को उपजाऊ बनाना, जल-दक्ष फसलों और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करना, जलवायु-स्मार्ट कृषि पद्धतियों को अपनाना तथा अधिक पानी की खपत वाली फसलों का क्षेत्रफल कम करके किसानों की आय में वृद्धि करना है।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को क्लस्टर-आधारित रणनीति के तहत लागू किया जाएगा। जलभराव और लवणता सुधार के लिए झज्जर और रोहतक सहित अन्य प्रभावित जिलों के क्लस्टर-13 में 2.0 लाख एकड़ भूमि को लक्षित किया गया है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। फसल विविधीकरण और पानी की बचत के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और करनाल के क्लस्टर-5 में 5.0 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बिजाई (DSR) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वहीं क्लस्टर-13 में 1.12 लाख एकड़ क्षेत्र में ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ के तहत वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दोनों क्लस्टरों में मृदा परीक्षण के आधार पर जिप्सम और हरी खाद के उपयोग को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

    श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम को वर्ष 2026 से 2032 तक कुल छह वर्षों की अवधि में लागू करने का प्रस्ताव है, जिसकी कुल अनुमानित लागत ₹5,714.80 करोड़ तय की गई है। इस परियोजना के लिए 70 प्रतिशत राशि यानी ₹4,000.36 करोड़ विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि यानी ₹1,714.44 करोड़ हरियाणा सरकार अपने अंशदान के रूप में वहन करेगी।

    यह वित्तपोषण विश्व बैंक की ‘प्रोग्राम-फॉर-रिजल्ट्स’ प्रणाली के अंतर्गत किया जाएगा, जिसमें धनराशि का वितरण पूर्व-निर्धारित सूचकांकों की उपलब्धि पर निर्भर रहेगा। नीति आयोग, केंद्रीय जल आयोग और जल शक्ति मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों और राज्य मंत्रिमंडल से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने के बाद इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से विश्व बैंक के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है, जिसकी अंतिम ऋण स्वीकृति अक्टूबर 2026 तक पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है।


    1787405816 aryan seth

     कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा इस परियोजना के कृषि घटक के लिए ₹886.00 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो कुल परियोजना लागत का लगभग 16 प्रतिशत है। इसमें से ₹436.00 करोड़ का उपयोग जलभराव तथा लवणीय (सेम) भूमि के सुधार के लिए किया जाएगा, जबकि ₹450.00 करोड़ की राशि धान की सीधी बीजाई (DSR), ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के अंतर्गत फसल विविधीकरण, ढैंचा आधारित हरी खाद और जिप्सम के प्रयोग को बढ़ावा देने पर खर्च की जाएगी।

    बैठक के अंत में कृषि मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सभी क्लस्टरों में वर्षवार निर्धारित लक्ष्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करें ताकि किसानों को इस योजना का सीधा और त्वरित लाभ मिल सके।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Crime: दिल्ली का मंगोलपुरी इलाका चाकूबाजी से दहला, बदमाशों ने राहगीरों पर किया हमला ! 6 लोग घायल | Delhi
    Next Article मुंह छिपाने के लायक नहीं रहे पाकिस्तानी! बनाया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी में … | Sports
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    12 अक्टूबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? नवरात्रि के बीच जानिए यूपी-एमपी, दिल्ली में छुट्टी का स्टेटस

    October 12, 2026

    Delhi-NCR Weather | Delhi Heavy Rain

    October 12, 2026

    करनाल में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, मोबाइल गायब, जांच में जुटी पुलिस

    October 11, 2026

    बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत खून चढ़ाने का आरोप, जांच की मांग

    October 11, 2026

    मनसा देवी मंदिर में हरियाणा का पहला टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, सीएम नायब सैनी ने शुरू की सुविधा

    October 11, 2026

    हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर कैसे मरा 10 फीट का अजगर? डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम में जुटी

    October 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CJP के समर्थन में चंडीगढ़ में युवाओं के प्रदर्शन में शामिल हुई आप, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    By श्वेता चौहानOctober 12, 2026

    आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, कुर्सी छोड़” के नारे लगाए, सीईसी ज्ञानेश कुमार…

    दिल्ली-आज 10 घंटे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों फिर से बंद, एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, जान लें इनके नाम | National

    October 12, 2026

    12 अक्टूबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? नवरात्रि के बीच जानिए यूपी-एमपी, दिल्ली में छुट्टी का स्टेटस

    October 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.