Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026

    संडे को ‘भूत बंगला’ का तूफान, अक्षय कुमार की फिल्म ने कर दी छप्परफाड़ कमाई

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»JNU News: JNU परिसर में रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों पर बैन, हालिया घटनाओं के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
    Breaking News

    JNU News: JNU परिसर में रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों पर बैन, हालिया घटनाओं के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने हालिया घटनाओं को देखते हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी बाहरी वाहन के प्रवेश पर बैन होगा। यह निर्णय लेते हुए परिसर ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने इस फैसले से सभी छात्रों शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को अवगत कराया है।

    दरअसल एक दिन पहले 6 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना हुई। छात्रों के मुताबिक यहां हरियाणा नंबर के रजिस्ट्रेशन वाली एक सफेद कार में सवार नशे में धुत लड़के कैंपस में घुसा आए। आरोप है कि नशे में धुत इन कार सवार लड़कों ने विश्वविद्यालय परिसर की सड़क पर से दो लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास किया। इसे देखते हुए इस घटना के संज्ञान में आने के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब रात में जेएनयू परिसर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। जेएनयू ने सर्कुलर जारी करते हुए अपने परिसर में रहने वाले सभी छात्रों समेत अन्य निवासियों से अनुरोध किया है कि जेएनयू सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर प्रवेश द्वार पर अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करें।

    इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी कैंपस में रहने वाले निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य गेट पर व्यक्तिगत रूप से या फोन कॉल के माध्यम से अपने मेहमानों की पुष्टि करें और उनकी पहचान करें। विश्वविद्यालय ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए छात्रों को इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि जेएनयू के गेट पर सुरक्षा और इसे मॉनिटर करने के लिए नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEncroachment in Delhi: गोविंदपुरी में दूसरे दिन भी झुग्गियों पर चला डीडीए का बुलडोजर, देर रात कालकाजी पहुंची शिक्षा मंत्री, बीजेपी और ”आप” आमने -सामने
    Next Article Jamia Nagar News: जामिया नगर में संदूक में मिले दो बच्चों की मौत का राज़ खुला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा!
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

    April 27, 2026

    ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

    April 27, 2026

    50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

    April 27, 2026

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    April 27, 2026

    ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    By अंकित कुमारApril 28, 2026

    Strait of Hormuz : होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो…

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026

    संडे को ‘भूत बंगला’ का तूफान, अक्षय कुमार की फिल्म ने कर दी छप्परफाड़ कमाई

    April 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.