नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने की लड़ाई लड़ रही श्रीलंका को एक खिलाड़ी ने सहारा दिया है. सोनल दिनुशा ने गॉल में धमाकेदार शतक जमाया और फिर कोलंबो में पहली पारी में भी सेंचुरी ठोक दिया. दूसरी पारी में फॉलोऑन खेल रही मेजबान टीम के लिए भी फिर से अर्धशतकीय पारी खेल डाली. इस पारी को खेलने के साथ ही उन्होंने वो कारनामा अंजाम दिया जो भारतीय टीम के खिलाफ आज से पहले कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था.
श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुशा इस पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामने किया है.25 साल के इस खिलाड़ी ने टेस्ट में भारत के खिलाफ लगातार चार पारी में अर्धशतक बनाया जिसमें से दो को शतक में बदला. 50 रन से ज्यादा रन की पारी खेलकर उन्होंने ऐसा कीर्तिमान बनाया जो इससे पहले किसी ने नहीं बनाया था. गुरुवार, 27 अगस्त को भारत के खिलाफ अपनी पहली चार टेस्ट पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए.
ANOTHER FIFTY! 🏏 Sonal Dinusha raises the bat once again. Absolute reliability out in the middle! #SLvIND #SonalDinusha pic.twitter.com/JgtrRvXXXB
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 27, 2026
दिनुशा की इस सीरीज में भारत के खिलाफ की गई बल्लेबाजी की बात करें तो गॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में जब पूरी टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए तो 84 रन बनाकर टीम को मुश्किल से बचाने की कोशिश की. इसके बाद कोलंबो टेस्ट में जब वो पहली पारी में खेलने उतरे तो एक और सेंचुरी ठोक दी. उनकी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा लेकिन इस बैटर ने 103 रन की पारी खेली. दूसरी पारी की बात करें तो उन्होंने फिफ्टी ठोकी और फिर इतिहास रच दिया.
भारत के खिलाफ अपनी पहली चार टेस्ट पारियों में लगातार 50+ रन बनाने वाले पिछले बल्लेबाज इंग्लैंड के केन बैरिंगटन थे. इंग्लिश बैटर ने 1959 में इस खास उपलब्धि को हासिल की थी. सोनल दिनुशा 66 साल बाद भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. यह कारनामे को अंजाम देने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं.

