
टीएमसी ने मांगी थी चार खातों को चलाने की अनुमति
TMC Bank Accounts Case, (द भारत ख़बर), कोलकाता: ममता के टीएमसी गुट को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने ममता गुट को चार बैंक खाते चलाने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि चार खातों को चलाने की आगे अनुमति देने का आदेश उनके पहले के आदेश को गलत साबित कर देगा। टीएमसी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मौजूद चार खातों को चलाने की अनुमति मांगी थी।
टीएमसी का दावा, खातों पर रोक लगाने से जुड़ी एफआईआर में कई कमियां
पार्टी ने दावा किया था कि इन खातों पर रोक लगाने से जुड़ी एफआईआर में कई कमियां हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि आपराधिक मुकदमे में कानून के मुताबिक कदम उठाए गए हैं और पुलिस को जांच जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि 9 जुलाई के आदेश में राजनीतिक दल के रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के लिए पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। इसलिए इस स्तर पर चार खातों के बारे में अलग आदेश की जरूरत नहीं है।
बैंक खातों को किस गुट को देना है, चुनाव आयोग करें फैसला
कोर्ट ने कहा कि खातों को किस गुट को दिया जाना है, इस पर पहले चुनाव आयोग को फैसला करना चाहिए। टीएमसी में एक गुट ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला है।
टीएमसी गुट ने दाखिल की थी याचिका
बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने की जांच रिपोर्ट भी कोर्ट के सामने रखी गई। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट ने 7 जुलाई को पुलिस साइबर सेल की ओर से चार बैंक खाते फ्रीज किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। टीएमसी की तरफ से कोर्ट में मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि 9 जुलाई के आदेश के तहत करीब 200 कर्मचारियों की सैलरी और पार्टी के कुछ कार्यालयों का किराया दिया जा रहा है।
बागी गुट की शिकायत पर फ्रीज किए थे बैंक खाते
18 जून को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ळटउ के एक निजी बैंक में मौजूद तीन खाते अपराध की कमाई रखने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं।
एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन इन खातों से डेबिट लेनदेन पर रोक लगा दी गई। शिकायत टीएमसी के बागी गुट के नेताओं, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की ओर से की गई थी।
ईडी ने भी 440 करोड़ रुपए फ्रीज किए
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पार्टी के तीन बैंक खातों में जमा करीब 440 करोड़ रुपए फ्रीज किए हैं। जांच चार्टर्ड प्लेन और निजी जेट किराए पर लेने में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी बताई गई है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही से अब तक 165 की मौत, 177 भारतीय पर्यटकों समेत 826 लोग लापता
