नई दिल्ली. भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को हर धर्म के लोग मनाते हैं. भारत की इस खूबसूरती को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के शेयर किए गए खास मैसेज से समझा जा सकता है. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के रिश्ते को लेकर दिल छू लेने वाला संदेश दिया. भाई बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता है. रक्षा बंधन पर भाई के कलाई पर बहनें राखी बांधती हैं और भाई उनको बदले में जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं. इरफान पठान ने इस त्योहार को अपना फेवरेट और सबसे खूबसूरत त्योहारों में से एक बताया.
28 अगस्त, शुक्रवार को पूरे भारत और देश से बाहर रहने वाले इस त्योहार को मानने वाले लोग इसे मना रहे है. पूर्व भारतीय क्रिकेट इरफान पठान को खुलकर अपनी बात सामने रखने के लिए जाना जाता है. मुस्लिम होने के बाद भी वो भारत के हर त्योहार को ना सिर्फ प्यार से मनाते हैं बल्कि इसे लेकर बातें करते भी नजर आते हैं. रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खास मैसेज देते हुए लिखा, रक्षाबंधन ऐसे रिश्ते का जश्न है, जिसकी कोई जगह नहीं ले सकता. उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते को प्यार, यादों, हंसी-मजाक, नोकझोंक, छेड़छाड़ और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने से जुड़ा बताया.
Raksha Bandhan has always been my favourite and one of the most beautiful festivals because it celebrates a bond that is truly irreplaceable,the bond between a brother and a sister. It is a relationship filled with love, endless memories, laughter, fights, teasing, support and,…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 28, 2026
इरफान पठान ने भाई बहन से इस पवित्र रिश्ते पर पूरे देश को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सारे भाई बहनों के लिए कामना करते हुए कहा, यह रिश्ता हमेशा मजबूत, खुशहाल और अटूट बना रहे.
उनका कहना है कि रक्षाबंधन उनके लिए हमेशा से पसंदीदा त्योहार रहा है. इरफान ने कहा वो भाई और बहन के बेहद खास रिश्ते का जश्न मनाते है. उन्होंने कहा कि यह रिश्ता प्यार, अनगिनत यादों, हंसी, लड़ाई-झगड़े, मस्ती और सबसे बढ़कर हमेशा एक-दूसरे का साथ देने के वादे से भरा होता है.

