Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: : CM मान का बहनों को रक्षाबंधन का तोहफ़ा: 5.30 लाख…

    August 28, 2026

    सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए 5 बड़े आरोप, ZEE को हथियाना चाहते थे…

    August 28, 2026

    न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का मास्टर प्लान, डेब्यू से पहले तेज गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की तैयारी | Sports

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली के किन-किन स्थानों पर 35 रुपए प्रतिकलो प्याज बेच रही केंद्र सरकार, देखें लिस्ट

      August 28, 2026

      Ministers Social Media Activity: सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए मोदी कैबिनेट के मंत्री, गृहमंत्री शाह के 8 लाख फॉलोअर्स बढ़े

      August 28, 2026

      India-US Defense Deal: भारत खरीदेगा यूएस की घातक Javelin मिसाइल ! अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा अपडेट | National

      August 28, 2026

      Raksha Bandhan 2026: आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, क्या है राखी बांधने का मुहूर्त? नोट करें शुभ समय | National

      August 28, 2026

      Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

      August 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए 5 बड़े आरोप, ZEE को हथियाना चाहते थे…
    दुनिया

    सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए 5 बड़े आरोप, ZEE को हथियाना चाहते थे…

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Subhash chandra allegations on Mukesh Ambani: जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने लोन के NCLT में सेटलमेंट के मीडिया कवरेज बड़ा खुलासा किया था. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर उनकी कंपनी को हथियाने का आरोप लगाया था. इस मामले में रिलायंस की तरफ से बयान जारी किया गया है. इसमें उन तमाम आरोपों को बेबुनिया बताया गया है.

    ”रिलायंस ग्रुप एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के बेबुनियाद आरोपों पर निराशा जताता है। हम रिलायंस ग्रुप के मीडिया संस्थानों पर लगाए गए आरोपों का पुरजोर खंडन करते हैं. हमारे मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया है और न ही कभी किया जाएगा. हम एक बिज़नेसमैन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर सुभाष चंद्रा का बहुत सम्मान करते हैं। हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं.”

    ‘अंबानी की मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया’

    सुभाष चंद्रा ने 27 अगस्त को जी पर जारी एक वीडियो में कहा कि मीडिया ने उनके मामले को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने कहा कि ₹22,006 करोड़ की रकम कुल दावों से जुड़ी है, जबकि उनके मुताबिक संबंधित व्यक्तिगत दावे ₹3,992 करोड़ के हैं और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कर्ज नहीं लिया, बल्कि वे कंपनियों के पर्सनल गारंटर थे। चंद्रा ने कहा कि नेटवर्क 18 CNBC ने गलत बातें फैलाईं। चैनल ने 22,000 करोड़ रुपये के कर्ज डकारने की बात फैलाई जो पूरी तरह गलत है। सुभाष चंद्रा ने कहा मीडिया में ऐसी बातें आने के बाद उन्होंने मुकेश अंबानी को फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अंबानी को पत्र लिखा।

    ‘संपादक ने कहा कि ऊपर से है आदेश’

    सुभाष चंद्रा ने कहा, ”इस तरह की खबरें चलने पर मेरे एक मित्र ने चैनल के चीफ एडिटर को फोन करके कहा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्योंकि गलत खबर देंगे तो आपकी क्रेडिबिलिटी खराब होगी। इस पर एडिटर ने जवाब दिया कि यह मैं नहीं कर रहा, बल्कि ऊपर से आदेश है।” चंद्रा ने कहा, ”इसके बाद मैंने मुकेश अंबानी को फोन भी किया और पत्र भी लिखा। मैंने जनता की अदालत में अपनी बातें रख दी हैं बाकी जो होगा वह देखा जाएगा।”

    ‘जी ग्रुप के एक दिन में 40% तोड़े’

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ”मुकेश के लोगों ने 2019 में Zee ग्रुप के 40% शेयर को एक दिन में तोड़ दिया था। इसे पकड़ा नहीं जा सकता था, क्योंकि उनकी सैकड़ों-हजारों बेनामी कंपनियां हैं, जो बाजार में ट्रेड करती हैं।” चंद्रा ने कहा, ”साल 2020 में मुश्किलें बढ़ने पर मैं मुकेश अंबानी के पास गया था और उनसे जी ग्रुप को खरीदने का अनुरोध किया। लेकिन उन्होंने कहा कि आप क्यों ब्याज समेत बैंकों के पैसे चुका रहे हैं? कोई नहीं चुकाता। उन्होंने मुझे यह सलाह दी।” इसके बाद वे वापस दिल्ली आ गए।

    जी ग्रुप को हथियाने की कोशिश का आरोप

    उन्होंने कहा, ”कुछ समय बाद अंबानी ने हमारे इन्वेस्को नामक एक इन्वेस्टर के साथ मिलकर गलत तरीके से जी ग्रुप को हथियाना चाहा। ऑफर मेरे परिवार के लिए तो अच्छी थी, लेकिन माइनॉरिटी शेयर होल्डर के अनुकूल नहीं थी, इसलिए डील को मैंने मना कर दिया।”

    अंबानी पर प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप

    उन्होंने मुकेश अंबानी पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया। चंद्रा ने अंबानी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”धीरुभाई अंबानी बेहद सुलझे हुए व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। लेकिन लगता है आपने उनसे कुछ नहीं सीखा।” उन्होंने कहा, ” मुकेश जी आप अपने लोगों को रोकिए। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आपके पास बहुत कुछ है। अगर आप मुझे छेड़ेंगे तो मैं आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता हूं।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का मास्टर प्लान, डेब्यू से पहले तेज गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की तैयारी | Sports
    Next Article Punjab News: : CM मान का बहनों को रक्षाबंधन का तोहफ़ा: 5.30 लाख…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए 5 बड़े आरोप, ZEE को हथियाना चाहते थे…

      August 28, 2026

      8वें वेतन आयोग में देरी होने पर कर्मचारियों को एरियर का कितना होगा नुकसान? जानें पूरा गणित

      August 28, 2026

      IT, बैंकिंग में तेजी का बाजार पर दिखा असर, तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, कच्चा तेल फिसला

      August 28, 2026

      सुभाष चंद्रा के ₹22,006 करोड़ के कर्ज पर NCLT का बड़ा फैसला, सिर्फ ₹6.5 करोड़ में निपटारा, बैंकों को 99.97% का नुकसान! | National

      August 27, 2026

      कल राखी के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले, एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ

      August 27, 2026

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! जानें हरियाणा-पंजाब का आज का भाव

      August 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: : CM मान का बहनों को रक्षाबंधन का तोहफ़ा: 5.30 लाख…

      By श्वेता चौहानAugust 28, 2026

      Punjab News: आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बाबा बकाला साहिब में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…

      सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए 5 बड़े आरोप, ZEE को हथियाना चाहते थे…

      August 28, 2026

      न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का मास्टर प्लान, डेब्यू से पहले तेज गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की तैयारी | Sports

      August 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.