नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर कुछ ना कुछ आरोप लगते रहते हैं. इंग्लैंड में मैच फिक्सिंग हो या फिर बॉल टैंपरिंग का मामला. इस टीम के खिलाड़ी अपनी हरकतों की वजह से काफी बदनाम हैं. अब उनके पूर्व चयनकर्ता ने एक गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि टीम के कई बल्लेबाज डर के मारे चोट का बहाना बनाकर टीम से बाहर बैठ जाते हैं. पाकिस्तान टीम के एक बल्लेबाज पर फर्जी चोट का गंभीर आरोप लगा है. इस बात को किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कही.
इस समय पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रही है. उनके कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर बैठे हैं. इसमें कप्तान बाबर आजम का भी नाम शामिल हैं. पूर्व चयनकर्ता वसीम ने इस बात का दावा किया है कि बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को फायदा देने वाली पिचों से बचने के लिए चोट का बहाना बनाते हैं. इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम का हार बेहाल है. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में टीम पहली पारी में 171 रन पर ऑलआउट हुई जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 135 रन ही बना पाई. पहली पारी में 409 रन बनाने वाले इंग्लैंड पारी से मैच जीता.
Bowlers do the damage to Pakistan as England take a massive lead into Day 3 💥#WTC27 | 📝: https://t.co/RHhzhca0G3 pic.twitter.com/xEIpHGYN3r
— ICC (@ICC) August 28, 2026
पूर्व चयनकर्ता वसीम ने पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से जुड़ा बड़ा दावा किया. उनके हिसाब से इस दौरे पर जो बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर बैठे है, हो सकता है वो चोटिल ना हों. उन्होंने गेंदबाजों की मददगार पिच देखने के बाद बहाना बनाया हो. उन्होंने कहा कि संबंधित खिलाड़ी चोट का बहाना बना सकता है, खासकर तब जब पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो.
वसीम ने अपने यूट्यूब चैनल पर साल 2022 में पाकिस्तान के मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि उस मैच से पहले टीम के फिजियो ने इस बात की तरफ इशारा किया था. फिजियो ने कहा था कि वो खिलाड़ी कुछ समय बाद चोट का कारण बता सकता है. कमाल की बात कि हुआ भी ऐसा ही तेज गेंदबाजों की मददगार पिच देखते ही बल्लेबाज ने चोटिल होने का बहाना बना दिया.
वसीम ने ये तो नहीं बताया कि वो पाकिस्तानी बल्लेबाज कौन है जो ऐसे गेंदबाजों के डर से चोट का बहाना बनाता है लेकिन जो बातें बताई उससे वो इमाम उल हक की तरफ इशारा कर रहे थे. मुल्तान टेस्ट में इमाम-उल-हक ने हैमस्ट्रिंग बताई थी. इस मैच में वो निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे.
पाकिस्तान क्रिकेट के इस बल्लेबाज को लेकर बताई गई बात एक बार फिर से सही लग रही है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में इमाम-उल-हक ने बल्लेबाजी नहीं की. इग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम महज 110 रन पर ऑलआउट हो गई.इमाम उल हक को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी. इसमें बताया गया कि इमाम को पिंडली में चोट लगी है. इसे calf strain कहा गया है. कमाल की बात यह है कि स्कैन के बाद लो-ग्रेड कैल्फ स्ट्रेन की पुष्टि हुई. इमाम मेडिकल टीम के देखरेख में इलाज कर रहे हैं। आगे वे टेस्ट के बाकी खेल में फिट होंगे या नहीं, यह रिकवरी पर तय होगा।

