Close Menu
    What's Hot

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026

    मलाइका अरोड़ा ने कातिलाना लुक में शेयर कीं शानदार फोटोज

    June 21, 2026

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

      June 21, 2026

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Double Murder in Delhi : ईस्ट दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच कर रही है पुलिस
    Breaking News

    Double Murder in Delhi : ईस्ट दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच कर रही है पुलिस

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     Double Murder in Delhi :  दिल्ली की क़ानून व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है. अभी शाहबाद डेयरी की वारदात से लोग उबरे भी नहीं कि अब शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में डबल मर्डर सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़ बुधवार रात लूटपाट के बाद 64 साल की बुजुर्ग महिला राजरानी और उसकी तीस साल की बेटी गिन्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला. दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक़ बदमाशों ने घर की तलाशी ली है. उसके आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के बाद दोनों ही हत्या हुई. पुलिस को आशंका है कि घर में बदमाशों की फ्रेंडली एंट्री हुई है. माना जा रहा है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है. दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

    जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8.00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान नंबर-E-17/2, पहली मंजिल, कृष्णा नगर के फ्लैट में बदबू आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. लोहे के मेन गेट पर ऑटोमेटिक ताला लगा था. इसके अलावा अंदर वाला दरवाजा भी बंद था. पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया. जब पुलिस अंदर घुसी तो देखा कि अंदर घर की लॉबी में मां-बेटी के शव पड़े थे. दोनों का गला रेता हुआ था। शव एक-दो दिन पुराने लग रहे थे.

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि घर में राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी अकेले रहते थे. राजरानी के पति की मौत हो चुकी हैं. वो ऑल इंडिया रेडियो से सेवानिवृत थीं. इनकी बेटी भी किसी एमएनसी में नौकरी करती थी। फिलहाल कोविड के बाद से वो वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने राजरानी के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है. देर रात तक मामले की छानबीन जारी थी।

    द भारत खबर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi : पुराने किले की खुदाई में मिलीं भगवान विष्‍णु, गणेश और लक्ष्‍मी की मूर्तियां
    Next Article Delhi में पार्किंग की परेशानी को लेकर Mayor शेली ओबरॉय का बड़ा फैसला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    June 21, 2026

    दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

    June 21, 2026

    शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

    June 21, 2026

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    By अंकित कुमारJune 21, 2026

    Pawan Khera: पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा…

    मलाइका अरोड़ा ने कातिलाना लुक में शेयर कीं शानदार फोटोज

    June 21, 2026

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

    June 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.