Close Menu
    What's Hot

    Delhi Crime: दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से दरिंदगी, शीशों पर लगे थे पर्दे | Delhi

    August 31, 2026

    IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

    August 31, 2026

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के दौरान चली गोलियां, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

      August 30, 2026

      एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

      August 30, 2026

      नॉर्थ साइप्रस के पास पलटी 267 लोगों से भरी नाव, 7 की मौत, 89 लापता

      August 30, 2026

      पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 36 देशों से मिल चुके सम्मान

      August 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi Crime: दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से दरिंदगी, शीशों पर लगे थे पर्दे | Delhi
    दिल्ली

    Delhi Crime: दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से दरिंदगी, शीशों पर लगे थे पर्दे | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    delhi sleeper bus assault case, greater noida to delhi bus crime, minor girl crime in bus, delhi kashmiri gate bus incident, noida kashmiri gate bus assault, curtain covered sleeper bus crime, दिल्ली बस दुष्कर्म मामला, ग्रेटर नोएडा बस कांड, दिल्ली क्राइम न्यूज
    दिल्ली में चलती बस में एक 16 साल की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है।

    Delhi Crime News: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। चलती बस में छात्रा के साथ करीब 47 किमी तक दरिंदगी होती रही। बस के शीशों पर पर्दे पड़े थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। इसे निर्भया जैसा कांड माना जा रहा है और राजधानी में हुई इस वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है।

    नोएडा में रास्ता भटक गई थी छात्रा

    पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एक गांव की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। बीती तीन अगस्त को पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई थी। उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जाने का था। नोएडा में तेज बारिश और अंधेरे के कारण वह रास्ता भटक गई और गलती से परी चौक पर उतर गई। वहां उसने एक स्लीपर बस को रुकवाकर सेक्टर-63 का रास्ता पूछा। बस में चालक और कंडक्टर के अलावा कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था। कंडक्टर ने उसे बस में बैठा लिया और सेक्टर-63 की ओर जाने की बात कही। बस के आगे बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की। यह पूरी वारदात करीब 47 किलोमीटर तक चली। देर रात बस के दिल्ली पहुंचने पर आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और बस लेकर फरार हो गए।

    पुलिस को छात्रा ने बताई आपबीती

    घटना के तुरंत बाद पीड़िता कश्मीरी गेट पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज किए। मामले में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के लिए एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने बस की पहचान की और ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि तकनीकी खराबी के बाद बस को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में सुधारा गया था, जिसके बाद आरोपी इसे लेकर तिमारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

    47 किलोमीटर के सफर पर उठे सवाल

    यह घटना सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान है। जिस बस में यह घिनौनी वारदात हुई, वह ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक करीब 47 किलोमीटर का लंबा सफर तय करती रही। बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे होने के कारण अंदर की गतिविधियां पूरी तरह छिपी रहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों का पोटेंसी टेस्ट कराया है। फोरेंसिक टीम ने बस के अंदर से जैविक और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका मिलान पीड़िता के नमूनों से किया जाएगा। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों को मजबूत आधार बनाकर मामले की चार्जशीट तैयार कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों को दिल्ली बुलाया गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में पीड़िता की काउंसलिंग कराकर उसे सुरक्षित उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।

    Previous articleShamli Encounter: अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
    Next articleIMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डीडीए का बड़ा कदम, दिल्ली मास्टर प्लान-2047 पर अब सीधे दे सकेंगे सुझाव

      August 30, 2026

      दिल्ली में अग्नि सुरक्षा नियमों में बड़ा बदलाव, इमारतों में इमरजेंसी पावर बैकअप अनिवार्य

      August 29, 2026

      CNG Rate Hike: दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, चेक करें नए रेट | Delhi

      August 29, 2026

      दिल्ली में मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

      August 28, 2026

      Raksha Bandhan: हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, आज दोपहर 12 बजे से उठाएं लाभ | Haryana

      August 27, 2026

      Delhi Drain Tragedy: 75 घंटे बाद जसोला के नाले में मिला मिथुन का शव, खुले नाले ने छीनी एक और जिंदगी | Delhi

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi Crime: दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से दरिंदगी, शीशों पर लगे थे पर्दे | Delhi

      By परवेश चौहानAugust 31, 2026

      दिल्ली में चलती बस में एक 16 साल की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने…

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के दौरान चली गोलियां, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.