Child Health Tips : नवजात बच्चों के लिए घर में बड़े-बुजुर्ग अक्सर उसे गोरा करने के लिए तेल, बेसन या आटे से मालिश करने को कहते हैं, लेकिन हर देसी नुस्खा नवजात के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. लोकल 18 से फरीदाबाद की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची सिंह बताती हैं कि बच्चे को गोरा करने के लिए तेल या बेसन को रगड़-रगड़कर लगाना खतरनाक हो सकता है. इससे बच्चे की नाजुक त्वचा पर खरोंच, जलन और एलर्जी हो सकती है. त्वचा खराब होने के बाद बच्चे को इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है. डॉ. प्राची के मुताबिक, बच्चे की त्वचा पर घरेलू नुस्खे आजमाने से उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आता. बच्चा जैसा प्राकृतिक रंग लेकर पैदा हुआ है, वही उसका नेचुरल कलर है.
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
