Close Menu
    What's Hot

    ISI के लिए जासूसी करने और जानकारी लीक करने के आरोप में…

    October 23, 2026

    IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी को मौका! टीम इंडिया का स्टार बाहर | Sports

    October 23, 2026

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मान सरकार के आश्वासन पर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर
    पंजाब

    मान सरकार के आश्वासन पर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Farmers Protest : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों की मुख्य मांगें मंजूर करते हुए दिए गए लिखित भरोसे के बाद चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर धरना दे रहे किसानों ने सोमवार शाम अपना संघर्ष समाप्त कर दिया। कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसान प्रतिनिधियों को सरकार की ओर से दिया गया लिखित भरोसा सौंपा।

    लिखित समझौते के अनुसार पंजाब सरकार एक महीने के भीतर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें अहम मुद्दों से संबंधित प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। इनमें दशकों पुराने गैर-संवैधानिक जल बंटवारा समझौतों पर दोबारा विचार करने की मांग, पंजाब पुनर्गठन अधिनियम की धाराओं 78, 79 और 80 को रद्द करके राज्य के रिपेरियन अधिकार बहाल करने, डैम सेफ्टी एक्ट को रद्द करने और सीड बिल, 2025 को वापस लेने की मांग शामिल है।

    किसानों के कल्याण के लिए भगवंत मान सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से मुद्दों के समाधान में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, “भगवंत मान सरकार अपने अन्नदाताओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम बातचीत के माध्यम से मुद्दों का समाधान करने में विश्वास रखते हैं और किसानों की जायज मांगों को पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित रूप में मंजूर किया है।”

    किसानों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए कृषि मंत्री ने बकाया ऋणों के लिए वन-टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति तैयार करने का भी ऐलान किया। यह नीति विशेष रूप से सहकारी बैंकों, जिनमें पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और सहकारी सभाएं शामिल हैं, से लिए गए ऋणों के लिए तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ सलाह-मशविरा करके एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो ओटीएस नीति तैयार करेगी और यह नीति किसानों पर कर्ज के बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी।

    गन्ने के भाव के मुद्दे पर स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने स्पष्ट किया कि पंजाब देश में किसानों को गन्ने का सबसे अधिक भाव देना जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि गन्ने का भाव तय करने संबंधी फाइल सोमवार को ही पेश करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में बिना किसी देरी के शुरुआत की जा सके।

    कृषि मंत्री ने आगे कहा कि निजी चीनी मिलों की ओर किसानों के बकाया भुगतानों की समयबद्ध तरीके से अदायगी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों में पहले से लागू ‘एक विंडो, एक भुगतान’ प्रणाली को निजी चीनी मिलों तक भी बढ़ाया जाएगा।

    किसान यूनियनों की बाकी मांगों के संबंध में स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और किसान यूनियनों द्वारा नामित प्रतिनिधियों पर आधारित संयुक्त कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी लंबित मामलों की जांच करके उनके जल्द और प्रभावी समाधान के लिए काम करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleManipuri Musician Murder: दिल्ली में शोर का विरोध करने पर फेमस मणिपुरी गिटारिस्ट की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार | Delhi
    Next Article दिल्ली PG हादसे के बाद भी नहीं जागा सिस्टम? 9 करोड़ की नई बिल्डिंग के बावजूद जर्जर छत के नीचे फरीदाबाद ITI के छात्र
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ISI के लिए जासूसी करने और जानकारी लीक करने के आरोप में…

      October 23, 2026

      विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

      October 23, 2026

      पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

      October 23, 2026

      पंजाब सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

      October 23, 2026

      मोहाली में 4 और 5 नवंबर को होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल

      October 23, 2026

      जालंधर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मुकाबले; सांसद मीत हेयर ने CM मान का धन्यवाद किया

      October 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ISI के लिए जासूसी करने और जानकारी लीक करने के आरोप में…

      By श्वेता चौहानOctober 23, 2026

      Punjab: फिरोजपुर में, मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ‘कालू वाला’ गांव…

      IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी को मौका! टीम इंडिया का स्टार बाहर | Sports

      October 23, 2026

      हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.