Close Menu
    What's Hot

    यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

    September 8, 2026

    सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

    September 8, 2026

    सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता
    पंजाब

    यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रीअमन अरोड़ा ने दुबई में वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के अवसर पर यू.ए.ई. इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट काउंसिल (यू.ए.ई.आई.आई.सी.) के सचिव जनरल महामहिम अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश लाने के असीमित एवं व्यापक अवसरों पर चर्चा की।

    इस उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने महामहिम अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी को पंजाब की व्यापक आर्थिक संभावनाओं से अवगत कराया और यू.ए.ई. के निवेशकों को सरकारी, अर्ध-सरकारी एवं निजी क्षेत्र की साझेदारियों के माध्यम से उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में निवेश करने का निमंत्रण दिया।

    प्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास संबंधी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने यू.ए.ई.आई.आई.सी. को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में अपना व्यवसाय स्थापित करने या व्यवसाय विस्तार के इच्छुक निवेशकों को पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण प्रशासनिक सहयोग, मार्गदर्शन तथा माल-ढुलाई एवं अन्य प्रबंधकीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब, यू.ए.ई. आधारित निवेशकों और संस्थागत निधिकरण संगठनों के साथ दीर्घकालिक एवं पारस्परिक लाभकारी संबंध बनाने का इच्छुक है।

    प्रदेश के निवेशक-अनुकूल सुधारों से अवगत कराते हुए कैबिनेट मंत्री ने ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से सुगम व्यापार प्रक्रिया का विशेष रूप से उल्लेख किया, जो सुचारु एवं निर्बाध निवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा त्वरित कानूनी स्वीकृतियाँ एवं मंजूरियाँ प्रदान करने के लिए प्रदेश का एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म है।

    अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब अधिक अनुकूल उद्यमी माहौल, शानदार मल्टीमॉडल संपर्क, कुशल तकनीकी कर्मचारी और एक पारदर्शी प्रशासनिक ढांचा प्रस्तुत करता है। हम यू.ए.ई. के व्यापारिक नेताओं को पंजाब की इस प्रभावी आर्थिक विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का निमंत्रण देते हैं।”

    यू.ए.ई. इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट काउंसिल (यू.ए.ई.आई.आई.सी.), जो विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ.डी.आई.) को दिशा देने के लिए यू.ए.ई. की सार्वजनिक और निजी संस्थाओं को एकजुट करती है, ने पंजाब के शिष्टमंडल की इस सक्रिय पहल का स्वागत किया। बैठक के दौरान यू.ए.ई. और पंजाब के बीच प्रत्यक्ष पूंजी प्रवाह एवं संयुक्त उद्यमों को सक्षम बनाने के लिए मजबूत संस्थागत संपर्क स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    द्विपक्षीय वार्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह मुलाकात अहम मील का पत्थर साबित होगी, जो द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, मजबूत व्यापारिक संबंधों और पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मान सरकार के आश्वासन पर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर

      September 8, 2026

      मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल के अध्यापकों से किया संवाद, पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ में उनके योगदान की सराहना की

      September 8, 2026

      ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन का आगाज,14 से 70 साल के 10

      September 7, 2026

      चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर पंजाब सरकार का विरोध, कहा- संवैधानिक प्रक्रिया की हुई अनदेखी

      September 7, 2026

      ज़ीरकपुर के PR-7 रोड पर चार ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर…

      September 7, 2026

      Punjab News: मंडी में 55 करोड़ रुपये के बकाया, आढ़ती एसोसिएशन का…

      September 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

      By श्वेता चौहानSeptember 8, 2026

      पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रीअमन अरोड़ा ने दुबई में वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के…

      सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

      September 8, 2026

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

      September 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.