नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इस समय एक सवाल बहुत ज्यादा चर्चा में है कि क्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे. कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में सचिव देवजीत सैकिया ने उनके खेलने से जुड़ी सारी अटकलों को खारिज कर दिया. इसके बाद भी यह मामला समाने आ रहा है इसके पीछे की वजह खुद रोहित शर्मा का दिया गया एक बयान है.
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. गुरुवार, 10 सितंबर को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट वो पहुंचे थे. यहां उनके अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल किए गए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अगले वनडे विश्व कप में भारत के लिए खेलेंगे. इसके जवाब में पूर्व कप्तान ने जो कहा उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. रोहित का जवाब ऐसा था जिसमें फैंस की दिल की घड़कनें अचानक से बढ़ा दी. उन्होंने कहा, “अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब इसके बारे में देखेंगे.”

हिट मैन ने जो बयान दिया है उसने फिर से एक बहस छेड़ दी. उनके इस बयान से साफ है कि उन्होंने 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर कुछ पक्का नहीं किया है. अगर ऐसे हालात पैदा हुए कि उनको लगा वो अब आगे नहीं खेल पाएंगे तो बीच में भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. रोहित शर्मा का कहना था कि जब इसके बारे में बात करेंगे, इसका मतलब अभी तक उन्होंने अपनी फिटनेस और बाकी चीजों को चेक पर रखा हुआ है. वो देखना चाहते हैं कि क्या पूरी तरह से वर्ल्ड कप में अपना योगदान दे पाएंगे.
2027 के अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और उस समय उनकी उम्र 40 साल होगी. उनके अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. टेस्ट क्रिकेट को भी पिछले साल छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं. ऐसे में अब रोहित शर्मा सिर्फ और सिर्फ वनडे इंटरनेशनल में ही टीम इंडिया की तरफ से खेलते हैं. 2027 का वनडे विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है.

