नई दिल्ली. दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रेक्सिन कटिंग और कॉटन वेबिंग के गोदाम में रविवार, 13 सितंबर को यहां एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग इतनी तेजी से बढ़ी की देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. चंद मिनट में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया. आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू किया. जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे के करीब आग पर नियंत्रण कर लिया गया था.
स्वरूप नगर में लगी आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस ने तुरंत पहुंचकर काम शुरू किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया. गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 15 दमकल गाड़ियों को भेजा गया. फायर फाइटर्स ने बिना समय गंवाए जिस तरह से मौके पर पहुंचकर एक्शन लिया उसने लोगों को इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से बता लिया. फायर फाइटर्स ने लगातार पानी की बौछार कर आग की लपटों पर काबू पाया.
दमकल विभाग की तरफ से दोपहर करीब 1:50 बजे इस बात की जानकारी दी गई कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग गोदाम में रखे रेक्सिन के कटान और कॉटन वेबिंग के सामान में लगी थी. इस घटना को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गोदाम की इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर टिन शेड बना हुआ था. इसी वजह से आग जल्दी फैल गई और धुंआ दूर से दिखाई देने लगा. गोदाम का कुल क्षेत्रफल करीब 200 वर्ग गज बताया जा रहा है.

