नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलने वाली है. इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोच गौतम गंभीर के साथ रिश्ते का खुलासा किया. यह पहला मौका नहीं है जब दोनों एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए ये जोड़ी ट्रॉफी जीत चुकी है. अय्यर ने कहा कि वो जानते हैं गंभीर का दिमाग कैसे काम करता है.
भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की जोड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. दोनों इससे पहले केकेआर में साथ काम कर चुके हैं. साल 2024 में अय्यर की कप्तानी में टीम ने आईपीएल खिताब जीता था. उस टीम में गंभीर मेंटोर की भूमिका में थे. इस समय अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है और गंभीर मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए अय्यर ने गंभीर की कोचिंग स्टाइल को लेकर काफी कुछ बताया. उन्होंने बताया कि कोच का खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव रहता है. उन्होंने कहा कि गंभीर टीम के भीतर भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं. इस टीम में जो भी खिलाड़ी है उसे अपनी भूमिका के बारे में पता है.
Aggressive. Trusting. Fearless 🫡
🎥 #TeamIndia Captain @ShreyasIyer15 on the mindset of Head Coach @GautamGambhir & the bond they share 🤝#AFGvIND pic.twitter.com/IURQ8F3dax
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
अय्यर ने बताया कि जो बात कोच गौतम गंभीर की सबसे अच्छी लगती है वो उनका वन-ऑन-वन प्लेयर मैनेजमेंट है. टीम में शामिल होने वाला हर एक खिलाड़ी अपने आप में खास होता है और उसके काम का तरीका भी अलग होता है. ऐसे में एक कोच के लिए यह समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है कि किस खिलाड़ी को किस तरह संभालना है. अय्यर ने बताया, गौतम गंभीर टीम के अंदर भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करने का काम करते हैं. हर खिलाड़ी को यह बात पता होता है कि उसकी अपनी भूमिका क्या रहने वाली है. कोचिंग के लिहाज से यही बातें हैं जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.”
उन्होंने आगे कहा कि गंभीर के साथ उनका पुराना अनुभव भी दोनों के तालमेल लाने में मदद करता है. टी20 कप्तान ने बताया कि केकेआर में गौतम गंभीर के साथ काम करने की वजह से यह बात जानते हैं कि कोच की सोच और उनके काम करने के तरीके कैसा है. इस बात को बहुत अच्छे से समझते हैं. टीम इंडिया के लिए दोनों एक साथ जितना ज्यादा मैच खेलते जाएंगे और मुकाबले जीतेंगे यह रिश्ता और मजबूत होगा.

