Close Menu
    What's Hot

    स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

    September 14, 2026

    ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

    September 14, 2026

    हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

      September 14, 2026

      Delhi News: ब्रिक्स समिट की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने हथियार के साथ बनाई रील, दिल्ली पुलिस ने किया सस्पेंड | Delhi

      September 14, 2026

      पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

      September 13, 2026

      आज है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें आपके शहर में बैंक और स्कूल खुले रहेंगे या बंद

      September 13, 2026

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद के सोतई गांव में 51 साल से लोग पक्की सड़क का कर रहे इंतजार, जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर के पास भी कच्चा रास्ता
    हरियाणा

    फरीदाबाद के सोतई गांव में 51 साल से लोग पक्की सड़क का कर रहे इंतजार, जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर के पास भी कच्चा रास्ता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: विकास के चमकते दावों के बीच फरीदाबाद के सोतई गांव की एक तस्वीर ऐसी भी है, जहां लोग आज भी पक्की सड़क के इंतजार में हैं. जिस रास्ते से परिवार पिछले 51 सालों से आना-जाना कर रहा है, वह आज तक पक्का नहीं हो सका है. हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से महज 25 से 30 मीटर की दूरी पर जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी से जुड़ा फ्लाईओवर बन रहा है, लेकिन यहां रहने वाले परिवारों के लिए सड़क अब भी कच्ची है. बरसात आते ही हालात और खराब हो जाते हैं और लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है.

    ग्रामीणों का कहना है कि नेताओं से लेकर प्रशासन और पार्षदों तक कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. एक तरफ फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बातें होती हैं, शहर की मुख्य सड़कों को चमकाया जाता है. वहीं गांव के अंदर की यह तस्वीर विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है. आखिर 51 साल में भी इस रास्ते की सूरत क्यों नहीं बदली. आइए जानते हैं ग्रामीणों ने क्या बताया.

    1954 में हुई थी चकबंदी

    लोकल18 से बातचीत में ग्रामीण बबलू हुड्डा बताते हैं कि यहां 1954 में चकबंदी हुई थी और उसी समय से यह रास्ता नहीं बना है. यहां रहने वाले सभी परिवार मूल रूप से फरीदाबाद के दयालपुर गांव के रहने वाले हैं. इनके दादा परदादा ने सोतई गांव में जमीन खरीदी थी. 1965 में जमीन खरीदी गई और 1975 में यहां रहना शुरू किया गया. 1975 से 2026 तक 51 साल बीत चुके हैं, लेकिन रास्ते की हालत में कोई बदलाव नहीं आया. इतने समय में कई पंचवर्षीय योजनाएं आ गईं और चली गईं. ग्रामीण हर बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल करते हैं. वर्ष 2022 में सोतई गांव नगर निगम में शामिल हो गया और अब यहां पार्षद भी है. चूंकि ये परिवार दयालपुर गांव के निवासी हैं, इसलिए दयालपुर गांव के सरपंच के चुनाव में भी वोट करते हैं. सामने नगर निगम है, लेकिन धरातल पर समस्या आज भी खड़ी है.

    आजादी के बाद से ही नहीं हुआ गांव का विकास


    Gurugram Crime News 1 1200x900

    बबलू हुड्डा बताते हैं जब अंग्रेज हमारे यहां थे, उस समय सोहना में एक गांव था, जिसे अंग्रेज कच्चे रास्ते पर ही छोड़कर गए थे. वहां के लोग क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल रहते थे. कागजों में वह गांव कच्चे रास्ते वाला दर्ज रहा और आज भी उसकी स्थिति वैसी ही है. मेरा सवाल है कि इस गांव को कच्चे रास्ते पर कौन छोड़कर गया था. आखिर क्या वजह है कि इतने साल बीतने के बाद भी यहां सड़क नहीं बन पाई. हमारे जनप्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए. आज भी लोग धरातल पर कच्चे रास्ते की समस्या झेल रहे हैं. यहां से महज 25 से 30 मीटर की दूरी पर जेवर एयरपोर्ट का काम चल रहा है.

    जहां फ्लाईओवर का उतार है, वह भी करीब 100 मीटर के दायरे में है. इस कनेक्टिविटी के कारण आसपास की जमीन और प्रॉपर्टी के दाम काफी बढ़ गए हैं. सरकार सबका साथ और सबका विकास की बात करती है, तो फिर इस रास्ते का विकास क्यों नहीं हुआ. चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि देश का रास्ता ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकलता है. सीमाओं पर तैनात जवानों में भी बड़ी संख्या देहात के बच्चों की है. नगर निगम की तीसरी सरकार बन चुकी है, अब इन्हें भी इस परिवार और रास्ते की सुध लेनी चाहिए.

    बचपन से ही देख रहा हूं इस सड़क की दुर्दशा

    स्थानीय निवासी मुकुल हुड्डा बताते हैं कि मैं सोतई गांव का निवासी हूं, जबकि मूल रूप से फरीदाबाद के दयालपुर गांव से हूं. मेरी उम्र 26 साल है और मेरा जन्म इसी सोतई गांव में हुआ है. बचपन से ही मैं इस सड़क की दुर्दशा देखते आ रहा हूं. मेरे जन्म से करीब 25 साल पहले से ही यह रास्ता इसी हालत में है. हमने अपने खर्चे से यहां ईंटें बिछवाई हैं. अगर हम अपनी तरफ से यह इंतजाम नहीं करते तो स्थिति और खराब होती. बारिश के बाद रास्ते की मरम्मत भी खुद ही करवानी पड़ती है. हर चुनाव में हम हिस्सा लेते हैं और विधानसभा तथा लोकसभा के लिए मतदान करते हैं, इसके बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: ब्रिक्स समिट की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने हथियार के साथ बनाई रील, दिल्ली पुलिस ने किया सस्पेंड | Delhi
    Next Article हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Haryana-Himachal Gold-Silver Rates Today: हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में आज क्या है सोने-चांदी का भाव? चेक करें रेट

    September 14, 2026

    HIV के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता, 5 जिलों ने हासिल किया 100% लक्ष्य

    September 14, 2026

    क्या आपको भी नहीं हो रहा होम्योपैथिक दवा से फायदा? 99% मरीज करते हैं गलती, अंबाला की डॉक्टर से जानिए

    September 13, 2026

    ट्राईसिटी में जमकर हुई बारिश, उमस से मिली राहत, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

    September 13, 2026

    वेटनरी डॉक्टर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, एसडीएम की कोठी से मिला शव

    September 13, 2026

    पंचकूला में कैंसर के इलाज का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये की ठगी, फर्जी डॉक्टर बनकर घर पहुंचे थे आरोपी

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

    By श्वेता चौहानSeptember 14, 2026

    पंजाब सरकार ने साक्ष्य-आधारित नशा रोकथाम पाठ्यक्रम के लिए सीईजीए बर्कले, नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत…

    ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

    September 14, 2026

    हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव

    September 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.