Stock market closing 15 september 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर मंगलवार को स्टॉक मार्केट पर देखने को मिला। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 777.94 अंकों की गिरावट के साथ 74,003.82 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 279.50 अंक लुढ़ककर 23,118.60 पर बंद हुआ। बीएसई पर महज 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, तो 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 3.98% का उछाल दर्ज किया गया।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो और BEL के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। BEL के शेयर में सबसे ज्यादा 6.04% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.44%, निफ्टी मिडकैप 100 में 2.12% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.43% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चा तेल की कीमतें उछलीं
मंगलवार को 4.37 बजे ब्रेंट क्रूड 0.53% उछलकर 106.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

