नई दिल्ली. दुनिया के महानतम क्रिकेट में शुमार सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर ने इतिहास रच दिया. 40 साल इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार, 15 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वनडे में उतरते ही रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करा लिया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में उतरते ही इस बैटर ने सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. टेलर पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी बन गए. टेलर के वनडे करियर की 22 साल और 148 दिन का हो गया. उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 57 दिन के अंतर से पीछे छोड़ दिया है. टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. कमाल की बात यह है कि इसी हरारे मैदान पर ही उन्होंने करियर का पहला वनडे खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला उनका 208वां वनडे है.
जिम्बाब्वे के लिए दो दशक में ज्यादा समय से यह खिलाड़ी खेल रहा है. 2000 के दशक में उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई. अपनी प्रतिभा और विरोधी गेंदबाजी का डटकर सामना कर वो टीम के स्टार खिलाड़ी बन गए. उनके वनडे करियर की बात करें तो अब तक 207 मैच खेलकर टेलर ने 6704 से ज्यादा रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कुल 11 शतक बनाए. टेस्ट क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है. 37 टेस्ट में उनके नाम कुल 2420 रन हैं.
सबसे लंबे ODI करियर
| खिलाड़ी | देश | डेब्यू का साल | आखिरी मैच | करियर अवधि | मैच |
|---|---|---|---|---|---|
| ब्रेंडन टेलर | जिम्बाब्वे | 20 अप्रैल 2004 | 15 सितंबर 2026* | 22 साल 148 दिन* | 208* |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 18 दिसंबर 1989 | 18 मार्च 2012 | 22 साल 91 दिन | 463 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 26 दिसंबर 1989 | 28 जून 2011 | 21 साल 184 दिन | 445 |
| जावेद मियांदाद | पाकिस्तान | 11 जून 1975 | 9 मार्च 1996 | 20 साल 272 दिन | 233 |
| सीन विलियम्स | जिम्बाब्वे | 25 फरवरी 2005 | 31 अगस्त 2025 | 20 साल 187 दिन | 164 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 11 सितंबर 1999 | 14 अगस्त 2019 | 19 साल 337 दिन | 301 |
* 15 सितंबर 2026 के मैच के बाद का अपडेटेड आंकड़ा।
टेलर का करियर सचिन से ज्यादा लंबा भले हो लेकिन वो लगातार टीम का हिस्सा नहीं रहे. उन्होंने 2005 में संन्यास की घोषणा कर दी थी. इसके बाद पिछले साल फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. सचिन ने अपने करियर में हर साल औसतन करीब 21 वनडे खेले, जबकि टेलर के वनडे मैचों का औसत 10 से भी कम रहा. टेलर ने पिछली बार अगस्त 2025 में श्रीलंका के खिलाफ हरारे में वनडे खेला था.इसके बाद वह एक साल से ज्यादा समय तक वनडे क्रिकेट से दूर रहे.

