पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की नंबर की एक बोलेरो गाड़ी का चालान काटा है. गाड़ी पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे. ऐसे में पंचकूला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना और भड़काऊ एवं हवाबाजी भरे स्लोगन को लेकर सख्ती दिखाई है.
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है. उन्होंने कहा कि यातायात नि यमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ सड़क पर अपनी दबंगई दिखाने का प्रयास करते हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, गुरुवार को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, आज मनसा देवी मंदिर की लाइटों के पास ट्रैफिक पुलिस की नजर एक ब्लैक फिल्म लगी बोलेरो गाड़ी पर पड़ी. शिमला के रोहड़ू नंबर की इस गाड़ी पर नो फेस, नो केस और किडनैपिंग कार जैसे हवाबाजी भरे स्लोगन लिखे हुए थे. ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही वाहन की ब्लैक फिल्म उतरवाई गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में 13,000 रुपये का चालान काटकर कार्रवाई की गई.
सीपी आईपीएस पंकज नैन ने बोलेरो पर नो फेस, नो केस लिखी शब्दावली पर कहा कि लेकिन पंचकूला पुलिस के पास केस है. बोलेरो पर किडनैपिंग कार करा ₹13,000 का चालान काटा गया है. चंडीगढ़ मंदिर के लाइट प्वाइंट के पास ब्लैक फिल्म लगी कार को रोका गया था और फिल्म उतरवाई गई है. सड़क पर दादा गिरी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि पिछले समय में भी ऐसे कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वाहनों पर इस प्रकार के भड़काऊ स्लोगन लिखना सड़क पर गलत संदेश देने के साथ-साथ आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है. पंचकूला पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
कई स्लोगन लिखे थे
इस बोलेरो पर पीछे लिखा गया था कि इश्योर्ड बाइ माफिया, यू हिट मी, वी हिट यू. साथ ही किडनैपिंग कार और नो फेस नो केस जैसे स्लोगन लिख गए थे. बोलेरो गाड़ी पर धूल जमी हुई थी.

