Close Menu
    What's Hot

    DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

    September 20, 2026

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर
    Breaking News

    DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे आज, 19 सितंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे। आज सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। अध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पर निर्दलीय उम्मीदवार, सचिव पद पर ABVP और संयुक्त सचिव पद पर NSUI के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

    DUSU 13वें राउंड की मतगणना के नतीजे:

    अध्यक्ष पद

    12वें राउंड की मतगणना के बाद DUSU के अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 15,212 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं ABVP के यश डबास को 14,919 वोट मिले हैं। मीणा ने डबास पर 293 वोटों की बढ़त बना ली है।

    उपाध्यक्ष पद

    उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 19,364 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। ABVP के इशु मौर्या को 10,153 और NSUI के वीर चतरथ को 2,892 वोट मिले हैं। शौकीन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौर्या से 9,211 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    सचिव पद

    सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 12,650 वोटों के साथ आगे हैं। NSUI की नम्रता चौधरी को 9,896 वोट मिले हैं। रिया छावड़ी ने नम्रता चौधरी पर 2,754 वोटों की बढ़त बना रखी है।

    संयुक्त सचिव पद

    संयुक्त सचिव पद पर NSUI के गोपाल चौधरी 10,403 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 9,755 और निर्दलीय विशेष यादव को 9,398 वोट मिले हैं। गोपाल चौधरी ने लक्ष्य राज सिंह पर 710 और विशेष यादव पर 648 वोटों की बढ़त बना ली है।

    आठवें राउंड की गिनती

    अध्यक्ष

    यश डबास (एबीवीपी)- 9,827
    विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 9,490

    उपाध्यक्ष

    ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 6,418
    वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 1,805
    दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 12,910

    सचिव

    रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 8,466
    नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 6,171

    संयुक्त सचिव

    लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 6,156
    गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 6,168
    विशेष यादव (निर्दलीय)- 6,797

    ये उम्मीदवार हैं मैदान में 

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य को मैदान में उतारा है, जबकि NSUI ने इन दो पदों के लिए विजय शंकर मीणा और वीर छत्रथ को उम्मीदवार बनाया है। DUSU सेंट्रल पैनल के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में हो रही है।

    ABVP का दावा, 4-0 से जीत होगी

    ABVP ने शनिवार को वोटों की गिनती के बीच कहा कि DUSU चुनावों में उसके उम्मीदवारों, अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए ईशु मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह  को छात्रों का समर्थन मिला है। संगठन ने भरोसा जताया कि नतीजे आने पर यह ‘4-0’ से जीत होगी। ABVP ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशों का भी आरोप लगाया। संगठन का दावा है कि दयाल सिंह कॉलेज में दो लोगों को पुलिस के हवाले किया गया, जिन पर ABVP के नाम और पैनल के बारे में गलत जानकारी वाले पर्चे बांटने का आरोप था।

    ABVP ने जताया जीत का भरोसा

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों के यूनियन चुनावों में अपनी जीत का जिक्र करते हुए, ABVP ने शनिवार को DUSU चुनावों में चारों पदों पर जीत का भरोसा जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग), शिवाजी कॉलेज, भारती कॉलेज, डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) में क्लीन स्वीप किया है। ABVP ने केशव महाविद्यालय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में अहम पदों के साथ-साथ लाइब्रेरी साइंसेज डिपार्टमेंट में भी जीत का ऐलान किया।

    कुल 40.46% हुआ मतदान

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 पोलिंग सेंटर्स से मिले आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार, 18 सितंबर को हुई वोटिंग के दौरान 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले साल मतदान का प्रतिशत 39.5% था। वोटिंग दो चरणों में हुई। पहला चरण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम के छात्रों के लिए दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक आयोजित किया गया।

    ABVP अहम पदों पर जीती 

    नतीजों से पहले ही ABVP ने DUSU चुनाव में कई कॉलेजों में अहम पद हासिल कर लिए हैं। ABVP ने अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग), डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज, भारती कॉलेज और शिवाजी कॉलेज में सभी चार अहम पदों पर जीत हासिल की है। रामजस कॉलेज में, ABVP के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, सचिव, सेंट्रल काउंसलर और इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी के पदों पर जीत दर्ज की।

    चुनाव में 52 कॉलेज लेते हैं हिस्सा

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस में कुल 91 कॉलेज हैं, लेकिन DUSU चुनावों में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज और जीसस एंड मैरी कॉलेज उन कॉलेजों में शामिल हैं जिन्हें चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

    जीत के बाद जुलूसों पर रोक

    दिल्ली हाई कोर्ट ने जीत के बाद निकाले जाने वाले जुलूसों पर रोक लगा दी है और दिल्ली पुलिस से कहा है कि DUSU चुनाव के नतीजे आने के बाद सड़कों, हॉस्टलों और कॉलेजों के अंदर ऐसा कोई जुलूस न निकाला जाए। आदेश का उल्लंघन करने वाले छात्रों को सजा दी जाएगी और उनके ख़िलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से लेह-जम्मू और दुबई की कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार | National

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      By अंकित कुमारSeptember 20, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे आज, 19…

      गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.