नई दिल्ली. टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी बड़ी खुशखबरी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) में बोर्ड के 100 साल पूरे होने के जश्न को लेकर बड़ा प्लान सामने आया है. BCCI ने की तरफ से सौ साल होने पर एक बड़े जश्न का आयोजन किया जाना है. जानकारी के मुताबिक जनरल बॉडी ने बोर्ड के शताब्दी समारोह की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह जश्न दिसंबर 2027 से शुरू होकर पूरे 2028 तक चलेगा.
बीसीईआई भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए बड़े जश्न की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस मौके पर एक बेहद खास मैच का आयोजन किया जाना है. भारतीय टीम दुनियाभर के धुंआधार खिलाड़ियों सजी टीम की फौज से टक्कर लेगी. ऐसे मुकाबले को कराने की योजना है जिसमें एक टीम में भारतीय खिलाड़ी होंगे जबकि दूसरी टीम में दुनिया के शानदार खिलाड़ियों को मिलकर प्लेइंग इलेवन बनाया जाएगा.
‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI शताब्दी समारोह के लिए एक खास कमेटी बनाने की तैयारी कर रही है. इस कमेटी को पूरे साल होने वाले कार्यक्रम की प्लानिंग और इसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी. बैठक में कई सुझावों पर चर्चा हुई जिनमें भारत और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड XI के बीच मुकाबला कराने का प्रस्ताव भी शामिल है. आपको बता दें कि अभी इसको लेकर सिर्फ योजना बनाई गई है. भारत और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड XI के मुकाबले को लेकर कोई अंतिम कार्यक्रम या तारीख घोषित नहीं की है.
अब तक ICC वर्ल्ड XI की टीम कुल 9 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. साल 2005 की जनवरी में एशिया XI के खिलाफ एक वनडे खेला गया था. वहीं अक्टूबर 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और एक टेस्ट मुकाबले का आयोजन किया गया था. इसके अलावा सितंबर 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था. वहीं मई 2018 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था.

