Stock market closing 21 september 2026: बैंकिंग और IT कंपनियों के शेयरों में तेजी का असर सोमवार को स्टॉक मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 564.03 अंक उछलकर 74,858.99 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 67.90 अंकों की तेजी के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,987.40 का उच्च स्तर, जबकि 74,535.18 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई पर 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि छह कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, ICICI बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो और BEL के शेयर में तेजी दर्ज की गई। अल्ट्रासेमको के शेयर में सबसे ज्यादा 4.11% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
रिलायंस, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, पावरग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा 1.93% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.25% की तेजी, निफ्टी मिडकैप में 0.29% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.07% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
सोमवार शाम 5.29 बजे ब्रेंट क्रूड 2.74% फिसलकर प्रति बैरल 101.0 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
मिले-जुले रुख के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 242.22 अंक उछलकर 74,538.18 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 16.20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 23,330.20 पर खुला।

