Close Menu
    What's Hot

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    September 22, 2026

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला
    हरियाणा

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: अंबाला की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा करीब 125 साल पुराना वामन द्वादशी मेला अब शुरू हो चुका है. दरअसल, सोमवार को शाम होते-होते शहर की पुरानी अनाज मंडी में भगवान वामन के पांचों हिंडोलों को विधि-विधान के साथ भव्य पंडाल में स्थापित कर दिया गया है. अलग-अलग मंदिरों से शोभायात्रा के रूप में पहुंचे इन हिंडोलों के पंडाल में विराजमान होते ही मेले का माहौल भक्तिमय हो गया. अब 23 सितंबर तक यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

    अंबाला और पटियाला में होती है ऐसी परंपरा

    बता दें कि वामन द्वादशी मेले की सबसे खास बात यह है कि उत्तर भारत में इस परंपरा का आयोजन अंबाला और पटियाला में होने की जानकारी मिलती है. अंबाला में यह मेला वर्ष 1913-14 के आसपास से आयोजित होता आ रहा है. श्री सनातन धर्म सभा भी वर्ष 1913 से इसके आयोजन से जुड़ी रही है, जबकि सभा का पंजीकरण वर्ष 1963 में हुआ. यही वजह है कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की पुरानी परंपराओं और सामाजिक विरासत से भी जुड़ा हुआ माना जाता है.

    पांच मंदिरों से शोभायात्रा के रूप में पहुंचे हिंडोले

    इस बार मेले के लिए अलग-अलग मंदिरों से पांच हिंडोले निकाले गए. इनमें पहला हिंडोला बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर से शोभायात्रा के रूप में लाया गया, जबकि अन्य हिंडोले भी शहर के अलग-अलग मंदिरों से पहुंचे. बाजारों से होकर निकली शोभायात्रा के बाद सभी हिंडोलों को पुरानी अनाज मंडी में तैयार किए गए भव्य पंडाल में स्थापित किया गया. अब श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान वामन के दर्शन कर सकेंगे.

    युवा पीढ़ी भी संभाल रही मेले की जिम्मेदारी

    वहीं, लोकल 18 से बातचीत में पुजारी सुमन पांडेय ने बताया कि वामन द्वादशी की यह परंपरा अंबाला में लंबे समय से चली आ रही है. पांचों हिंडोलों को अलग-अलग मंदिरों से लाकर एक स्थान पर स्थापित करना इस मेले की प्रमुख परंपरा है. उनका कहना है कि मेले में दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक परंपरा से जोड़ने के लिए इस बार करीब 40 से 50 युवा व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

    7 क्विंटल पंजीरी का तैयार किया गया प्रसाद

    उन्होंने बताया कि मेले को लेकर सभा की ओर से भी विशेष तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं के लिए करीब 7 क्विंटल पंजीरी का प्रसाद तैयार किया गया है. इसमें अलग-अलग मंदिरों की ओर से भी करीब डेढ़ से दो क्विंटल तक प्रसाद तैयार किया गया है. वहीं, बारिश को देखते हुए पंडाल को वाटरप्रूफ टेंट से तैयार किया गया है. पंडाल की सजावट के लिए दिल्ली और कोलकाता से विशेष फूल मंगवाए गए हैं. इससे पूरे आयोजन स्थल को धार्मिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है.


    फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग 89344

    ड्रोन से पुष्पवर्षा और भजन कार्यक्रम होंगे आकर्षण

    मेले के दौरान भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन भी होंगे. आज यानी 21 सितंबर को रात होते-होते कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं पर ड्रोन से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र बन रही है. इसके अलावा भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी.

    22 सितंबर को भजन और आतिशबाजी का आयोजन

    22 सितंबर को भी दिनभर कार्यक्रम होंगे, जिसमें भजन गायन और रात के समय विशेष रोशनी व आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, सहारनपुर से विशेष आतिशबाजी मंगवाई गई है.

    23 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

    मेले का अंतिम दिन 23 सितंबर होगा, जब पुरानी अनाज मंडी से एक बार फिर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें बाहर से आने वाले बैंड और मेरठ से मंगवाई गई आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी. शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचेगी.

    नवरंग राय तालाब में पूरी होगी धार्मिक परंपरा

    इसके बाद नवरंग राय तालाब में भगवान वामन के हिंडोलों को डुबकी लगाई जाएगी और धार्मिक परंपरा पूरी होने के बाद इन्हें वापस संबंधित मंदिरों में स्थापित किया जाएगा. इस तरह तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन अंबाला की धार्मिक आस्था के साथ उसकी करीब 125 साल पुरानी विरासत को भी एक बार फिर सामने लाएगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान
    Next Article सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

    महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और…

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.